आगरा। गुरुवार को करवाचौथ का सामान लेकर पति और बच्चों के साथ लौट रहे परिवार को आगरा दिल्ली हाईवे पर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मां और दो वर्ष के बेटे की मौत हो गई। पांच वर्ष की बेटी घायल है।
अरतौनी निवासी अंजू पत्नी आकाश करवा चौथ का सामान लेने पति और दोनों बच्चों दो वर्ष के अंश और पांच वर्ष की आकांक्षा के साथ अरतौनी पर उतरने के बाद रेलिंग से निकल रहे थे। इसी दौरान मथुरा की ओर से आती तेज रफ्तार कार ने अंजू और दोनों बच्चों को टक्कर मार दी। अंजू और दो वर्ष के बेटे वंश की मौत हो गई। पांच वर्ष की बेटी आंकक्षा घायल हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। राहगीरों ने घायल बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।










