• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
खंदौली थाने में ट्रैक्टरकांड में पूरी रात चली पुलिसकर्मियों से पूछताछ, थानाध्यक्ष सहित कई की बढ़ सकती हैं मुश्किलें !

खंदौली थाने में ट्रैक्टरकांड में पूरी रात चली पुलिसकर्मियों से पूछताछ, थानाध्यक्ष सहित कई की बढ़ सकती हैं मुश्किलें !

अभी तक हुई पूछताछ में थानाध्यक्ष की भूमिका नजर आ रही संदिग्ध

March 22, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। खंदौली में सैनिक की पत्नी की जान लेने वाले ट्रैक्टर को बदल दिए जाने और चालक को छोड़ जाने के मामले में पूरी रात पुलिसकर्मियों से पूछताछ चली। एसपी सैंया और एसीपी कोतवाली ने यह पूछताछ की। एक के बाद एक सवालों की बौछार की। कई के जवाब में थानाध्यक्ष का ही नाम निकलकर सामने आया कि साहब ने कहा था। मामले में कई पुलिसकर्मियों की मुश्किलें बढ़ने की संभावनाएं हैं।

 हाथरस के गांव नगला शेखा के रहने वाले सूरज आइटीबीपी में टेलीकॉम के पद पर कार्यरत हैं। उनके बड़े भाई टेढ़ी बगिया पर रहते हैं, उनसे मुलाकात करने के लिए वह नौ मार्च को अपनी पत्नी और बच्चे के साथ स्कूटी से टेड़ी बगिया पर आ रहे थे। खंदौली में लाल मंदिर के पास आलू से भरे ट्रैक्टर ट्रोला चालक ने उनमें टक्कर मार दी। हादसे में सूरज की गर्भवती पत्नी की मौत हो गई। सूचना पर सूरज के भाई भी पहुंच गए। उन्होंने आलू से भरे ट्रैक्टर ट्राली और चालक को पकड़कर थाने में दे दिया। किसी ने ट्वीट किया कि ट्रैक्टर थाने से बदल दिया गया है। एसीपी एत्मादपुर ने जांच की तो ट्रैक्टर बदला हुआ पाया गया। इसके बाद कांस्टेबल प्रवीण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। कांस्टेबल ने अपना वीडियो वायरल कर कहा कि पूरे मामले में थानाध्यक्ष राजीव सोलंकी और गौरव राणा का हाथ है उसे तो बलि का बकरा बनाया गया है। मामला सुर्खियों में आने के बाद विवेचना एसीपी सैंया को दे दी गई है। एसीपी सैंया देवेश सिंह गुरुवार रात खंदौली थाने पहुंचे। उनके साथ में एसीपी एत्मादपुर सुकन्या शर्मा भी थीं। पुलिस सूत्रों का कहना है अधिकारियों द्वारा सबसे पहले घटना का दिनांक पूछा गया। इसके बाद पूछा गया कि जब हादसे की जानकारी मिली थी तो सूचना पर कौन-कौन पुलिसकर्मी गया था, उन पुलिसकर्मियों से पूछताछ की गई। इसके बाद पूछताछ की गई की ट्रैक्टर कहां पर खड़ा किया गया था। क्या उसमें आलू भरा हुआ था? इस पर उन्हें वह स्थान बताया गया। जहां ट्रैक्टर खड़ा किया गया था और आलू होने की बात भी बताई गई। इसके बाद उन्होंने पूछा पलटी करने के लिए किसने कहा था? इस पर बताया गया कि कांस्टेबल प्रवीण ने फोन किया था। कहा था कि साहब ने कहा है पलटी करा देना। इसके बाद पूछा गया कि ट्रैक्टर और चालक को जीडी पर दाखिल क्यों नहीं किया गया? इसके साथ ही जमानत का जो नोटिस तामील कराया गया है वह किसके कहने पर कराया गया था? इस पर मुंशी ने बताया कि थानाध्यक्ष साहब ने कहा था। नोटिस पर डेट, मुकदमा अपराध संख्या, धारा नहीं है। इसे लेकर भी पूछताछ की गई। इस पर बताया गया कि हमसे तो यही कहा गया था कि सिर्फ नोटिस भर लो। थानाध्यक्ष राजीव सोलंकी से भी लंबी पूछताछ की गई। वह कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे सके। पूछताछ सुबह 4:00 बजे तक चली। 

Previous Post

प्रेमी ने कराया प्रेमिका का अबॉर्शन, हालत बिगड़ने से हुई मौत

Next Post

पति ने कहा शादी जेठ को सुख देने के लिए की है..

Related Posts

छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की

छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की

May 7, 2026

आगरा। एत्मादपुर क्षेत्र स्थित छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को...

हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत

हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत

May 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में नगर निगम के नाला निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार दोपहर पुराने नाले की दीवार तोड़ते समय...

नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी

नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी

May 6, 2026

आगरा। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम तेजी से मेट्रो कार्य करा रही है। बुधवार को एमजी रोड स्थित...

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

May 6, 2026

आगरा। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।  10 जून से...

जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर तेंदुआ ने बोला हमला

जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर तेंदुआ ने बोला हमला

May 5, 2026

आगरा। जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर मंगलवार दोपहर तेंदुआ ने हमला कर...

रावली पुल पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने बाहर निकलकर बचाई जान

रावली पुल पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने बाहर निकलकर बचाई जान

May 5, 2026

आगरा। रकाबगंज क्षेत्र स्थित रावलीपुल पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार अचानक धू-धू कर...

Next Post
पति ने कहा शादी जेठ को सुख देने के लिए की है..

पति ने कहा शादी जेठ को सुख देने के लिए की है..

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एटा और कासगंज की सात विधानसभा सीटों पर संगीनों के साए में मतदान कल

एटा और कासगंज की सात विधानसभा सीटों पर संगीनों के साए में मतदान कल

February 19, 2022
आगरा फोर्ट पर बजरंग वाहिनी ने फूंका सेंटा क्लॉज का पुतला

आगरा फोर्ट पर बजरंग वाहिनी ने फूंका सेंटा क्लॉज का पुतला

December 25, 2022
दबिश कांड: दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए सड़कों पर उतरे अधिवक्ता

दबिश कांड: दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए सड़कों पर उतरे अधिवक्ता

March 5, 2024
भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा के प्रत्याशी ने किया नामांकन दाखिल

भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा के प्रत्याशी ने किया नामांकन दाखिल

April 17, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की
  • हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत
  • नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी
  • दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.