• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दो घरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले रंगबाजों को पकड़ने में ट्रांस यमुना थाना पुलिस फेल

दो घरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले रंगबाजों को पकड़ने में ट्रांस यमुना थाना पुलिस फेल

पूर्व में राज चौहान की हुई हत्या से पुलिस ने नहीं लिया कोई सबक थाना पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में

November 12, 2026
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। थाना ट्रांस यमुना के नगला मोहनलाल में सोमवार देर रात दो घरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले रंगबाजों को ट्रांस यमुना थाना पुलिस पकड़ने में फेल साबित हो रही है। इसे लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इधर पीड़ित परिवार दहशत में हैं। उन्हें डर है फिर से दबंग आकर कोई अनहोनी न कर दें। 

नगला मोहनलाल निवासी शिया देवी के घर पर दबंगों ने फायर किया था। जब वह आवाज सुनकर बेटे सचिन के साथ बाहर आईं तो तीन युवक बारी-बारी से गोलियां चला रहे थे। मां-बेटे को देखकर हमलावरों ने उनकी तरफ भी फायरिंग की। एक गोली सिर के ऊपर से निकलते हुए दरवाजे को पार कर गई। दोनों ने दरवाजे की आड़ लेकर जान बचाई। इसके बाद हमलावरों ने कुछ दूरी पर स्थित श्यामू  के घर को भी निशाना बनाया और कई राउंड फायरिंग कर भाग निकले। आरोपियों का सोशल मीडिया पर धमकी भरा ऑडियो भी वायरल हुआ। इनमें हथियारों का जिक्र करते हुए एक युवक को धमकाने और पूरी रात क्षेत्र में रहने की बात कही जा रही है। मामले में पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन रंगबाजों को नहीं पकड़ पा रही है। इस वजह से पुलिस से लोगों का भरोसा उठ रहा है। पूर्व में भी ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में रंगबाजों का आतंक कायम रहा है और अभी भी कायम है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन दबंगों को पुलिस का खौफ क्यों नहीं है? 

Previous Post

पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों ने बस चालक को बुरी तरह पीटा

Related Posts

पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों ने बस चालक को बुरी तरह पीटा

पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों ने बस चालक को बुरी तरह पीटा

November 12, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में एक पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों पर बस चालक ने मारपीट करने और उनके सर पर...

मां और बेटे से मारपीट करने वाले दबंग 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे, पकड़ते ही निकली हेकड़ी

मां और बेटे से मारपीट करने वाले दबंग 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे, पकड़ते ही निकली हेकड़ी

November 11, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में मां और बेटे के साथ मारपीट करने वाले तीन दबंगो को पुलिस ने 24 घंटे...

नेशनल हाईवे पर कार में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर पलटी कार

नेशनल हाईवे पर कार में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर पलटी कार

November 11, 2026

आगरा। सोमवार शाम रामबाग फ्लाईओवर से वाटरवर्क्स की ओर जाते समय सड़क पर हादसा हो गया। कार में पीछे से...

फतेहाबाद में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल

फतेहाबाद में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल

November 11, 2026

आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र के कुतुकपुर गुर्जर गांव में आलू की बुवाई के दौरान दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले।  हमले...

ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में दबंगों का फिर से आतंक, अंधाधुंध फायरिंग कर फैलाई दहशत

ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में दबंगों का फिर से आतंक, अंधाधुंध फायरिंग कर फैलाई दहशत

November 10, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक बार फिर से दबंगों का आतंक बढ़ गया है। थाना पुलिस का उन्हें...

वक्फ की जमीन के कथित सौदे में अदालत ने सख्त रुख अपनाया

वक्फ की जमीन के कथित सौदे में अदालत ने सख्त रुख अपनाया

November 10, 2026

आगरा। शहर की बेशकीमती वक्फ संपत्तियों को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। मदिया कटरा स्थित...

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ज्वेलर्स की हत्या करने में शामिल मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर

ज्वेलर्स की हत्या करने में शामिल मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर

May 6, 2025
इंस्पेक्टर का ट्रांसफर भी नहीं हुआ साइबर ठगों ने उनके घरेलू सामान का कर दिया सौदा

इंस्पेक्टर का ट्रांसफर भी नहीं हुआ साइबर ठगों ने उनके घरेलू सामान का कर दिया सौदा

February 22, 2024
एत्मादपुर में यूजीसी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में इंस्पेक्टर के डंडे ने कराया बवाल

एत्मादपुर में यूजीसी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में इंस्पेक्टर के डंडे ने कराया बवाल

September 1, 2026
ज्ञानवापी केस में अब 26 मई को होगी सुनवाई, कोर्ट ने दी अगली तारीख

ज्ञानवापी केस में अब 26 मई को होगी सुनवाई, कोर्ट ने दी अगली तारीख

May 24, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दो घरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले रंगबाजों को पकड़ने में ट्रांस यमुना थाना पुलिस फेल
  • पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों ने बस चालक को बुरी तरह पीटा
  • मां और बेटे से मारपीट करने वाले दबंग 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे, पकड़ते ही निकली हेकड़ी
  • नेशनल हाईवे पर कार में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर पलटी कार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.