• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एत्मादपुर में यूजीसी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में इंस्पेक्टर के डंडे ने कराया बवाल

एत्मादपुर में यूजीसी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में इंस्पेक्टर के डंडे ने कराया बवाल

घटना से नाराज प्रदर्शनकारियों ने इंस्पेक्टर के निलंबन की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया

September 1, 2026
in administration, Agra

आगरा। यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में मंगलवार को सवर्ण समाज और करणी सेना के प्रदर्शन ने उस समय उग्र रूप ले लिया, जब जुलूस को रोकने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान एक पुलिस इंस्पेक्टर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर डंडे बरसा दिए, जिससे आक्रोश और बढ़ गया। घटना से नाराज प्रदर्शनकारियों ने इंस्पेक्टर के निलंबन की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी हाईवे से हटे और धरना समाप्त कर दिया गया।

मंगलवार को सवर्ण समाज और करणी सेना के सैकड़ों युवा यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में जुलूस निकालकर एसडीएम को ज्ञापन देने जा रहे थे। करणी सेना के जिलाध्यक्ष शिवम राठौर के मुताबिक, जुलूस के लिए निर्धारित मार्ग तय था, लेकिन पुलिस ने कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों को रोका। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और फिर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति झड़प में बदल गई। इसी दौरान इंस्पेक्टर क्राइम सत्य प्रकाश भीड़ के बीच सड़क पर गिर गए। इंस्पेक्टर के गिरने के बाद पुलिसकर्मी आक्रोशित हो गए और प्रदर्शनकारियों पर डंडे चलाने लगे। पुलिस की इस कार्रवाई से प्रदर्शनकारी भी भड़क गए और मौके पर तनाव और बढ़ गया। हंगामा बढ़ता देख पुलिसकर्मी इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश को भीड़ के बीच से निकालकर एक वकील के चैंबर में ले गए। उन्हें चैंबर के अंदर बैठाने के बाद दरवाजा बंद कर दिया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के कई थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया। पुलिस के साथ हुई झड़प से नाराज प्रदर्शनकारियों ने इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश के निलंबन की मांग शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी तहसील के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गए और वहां धरने पर बैठ गए। हाईवे जाम होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। भीषण गर्मी में हाईवे पर फंसे राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। काफी देर तक वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने हाईवे खाली किया।हाईवे से हटने के बाद प्रदर्शनकारी दोबारा तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश के निलंबन की मांग को लेकर धरना जारी रखा। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया। करणी सेना जिलाध्यक्ष शिवम राठौर ने कहा कि करीब सैकड़ों युवा निर्धारित मार्ग से जुलूस निकालकर एसडीएम को ज्ञापन देने जा रहे थे। उनका आरोप है कि पुलिस ने जुलूस को कई जगह रोकने की कोशिश की, जिससे विवाद की स्थिति बनी और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। हालांकि प्रदर्शनकारियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किए जाने से यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया और भीषण गर्मी में जाम में फंसे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Previous Post

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

Next Post

केंद्रीय कारागार में कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया

Related Posts

खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार

खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार

October 17, 2026

आगरा। खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक पति ने अपनी पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर हत्या...

युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ

युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ

October 17, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र में रावली के पास पुलिस पर जिस युवक को तीसरी मंजिल से फेंक कर हत्या करने...

रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल

रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल

October 17, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि थाने की पुलिस जुआ लूटने के लिए पहुंची...

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

October 16, 2026

आगरा। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर फोटो...

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

October 16, 2026

आगरा। शुक्रवार सुबह से अचानक बदले मौसम और तेज बारिश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगरा दौरे के कार्यक्रम...

शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार

शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार

October 16, 2026

आगरा। आगरा में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में ट्रांसफर होकर आए अमित कुमार ने शुक्रवार को विकास भवन में...

Next Post
केंद्रीय कारागार में कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया

केंद्रीय कारागार में कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

उप निबंधक सदर प्रथम, सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा

उप निबंधक सदर प्रथम, सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा

February 15, 2026
वक्फ (संशोधन) विधेयक ऐतिहासिक एवं सराहनीय कदमः सांसद नवीन जैन

वक्फ (संशोधन) विधेयक ऐतिहासिक एवं सराहनीय कदमः सांसद नवीन जैन

April 3, 2025
सड़क पार कर रही महिला को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, पांच घायल

सड़क पार कर रही महिला को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, पांच घायल

July 18, 2023

बसपा के बाह विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी होंगे नितिन वर्मा

November 22, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार
  • युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ
  • रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल
  • महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.