• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सांसद के गनरों की दबंगई के चलते 20 मिनट तक एक के बाद एक गाड़ियां  टोल से निकलती रहीं

सांसद के गनरों की दबंगई के चलते 20 मिनट तक एक के बाद एक गाड़ियां टोल से निकलती रहीं

February 5, 2025
in administration, Agra, Crime, Politics

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण के इनर रिंग रोड टोल पर इटावा के सपा सांसद के दो गनर ने जमकर दबंगई दिखाई। गनरों ने सांसद जी की बरात बताते हुए गाड़ियां निकलवाने को कहा। इससे इन्कार पर कर्मचारियों से अभद्रता करते हुए बूम उठाकर पूरा काफिला निकलवा दिया। काफिले में 29 लग्जरी कारें और एक बस शामिल थी। टोल मैनेजर ने दोनों गनर के खिलाफ नामजद तहरीर दे सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिए हैं। घटना मंगलवार रात साढ़े आठ बजे की है।

लखनऊ एक्सप्रेसवे की तरफ से रहनकलां टोल की लेन नंबर 16 पर गाड़ियों का काफिला पहुंचा। आगे चल रही कार से उतरे यूपी पुलिस के दो गनर पहुंचे। कार से उतरे दोनों गनर ने कहा कि इटावा सांसद जी की बरात जा रही है। सांसदजी गाड़ी में बैठे हैं, इसलिए बूम खोल दो। कर्मचारियों ने इनकार कर दिया। इसके बाद मैनेजर शिववीर सिंह का फोन नंबर लेकर बात की। मैनेजर ने बताया कि गाड़ियां निजी कार्य से जा रही थीं, इसलिए उन्हें बिना पैसे दिए निकालने से इनकार कर दिया। सिपाहियों ने धमकाया हुए कहा कि हम एक्सप्रेसवे के टोल से निकलकर आए हैं, तुम पैसे लोगे। इसके बाद दोनों ने कर्मचारियों से अभद्रता करते हुए जबरन बूम उठाकर गाड़ियां निकलवाना शुरू कर दी है। लगभग 20 मिनट तक एक के बाद एक गाड़ियां निकलती रहीं और आखिरी में एक बस भी निकलवाई गई। एकाउंट प्रबंधक नारायण सिंह यादव की ओर से दी गई तहरीर में लिखा है कि इटावा के सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे की सुरक्षा में तैनात गनर शिव कुमार व रंजीत कुमार ने टोल से शुल्क दिए बगैर 30 से 35 गाड़ियां निकाली हैं। टोल कर्मचारियों से अभद्रता की गई। 

Previous Post

जिलाधिकारी ने बाईपुर में गौशालाओं का किया आकस्मिक निरीक्षण

Next Post

पुलिस कस्टडी में गवाह की मौत के बाद हंगामा, चौकी घेरी, एक्सप्रेस वे पर लगाया जाम

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post
पुलिस कस्टडी में गवाह की मौत के बाद हंगामा, चौकी घेरी, एक्सप्रेस वे पर लगाया जाम

पुलिस कस्टडी में गवाह की मौत के बाद हंगामा, चौकी घेरी, एक्सप्रेस वे पर लगाया जाम

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नवजात बच्ची को सड़क किनारे छोड़ गए

नवजात बच्ची को सड़क किनारे छोड़ गए

January 6, 2024
अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

May 25, 2026
इमरान खान के दो और मंत्रियों का इस्तीफा, प्रधानमंत्री इमरान भी जल्द छोड़ सकते हैं कुर्सी

इमरान खान के दो और मंत्रियों का इस्तीफा, प्रधानमंत्री इमरान भी जल्द छोड़ सकते हैं कुर्सी

March 30, 2022
तीसरे चरण का चुनाव प्रचार शाम 6:00 बजे हुआ बंद

तीसरे चरण का चुनाव प्रचार शाम 6:00 बजे हुआ बंद

May 5, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.