• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पुलिस कस्टडी में गवाह की मौत के बाद हंगामा, चौकी घेरी, एक्सप्रेस वे पर लगाया जाम

पुलिस कस्टडी में गवाह की मौत के बाद हंगामा, चौकी घेरी, एक्सप्रेस वे पर लगाया जाम

परिजनों का आरोप- पुलिस ने मृतक को थर्ड डिग्री दी थी

February 6, 2025
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। आगरा पुलिस कमिश्नरेट में एक साल के अंदर दूसरी बार पुलिस पर हत्या करने के आरोप लगे हैं। इस बार डौकी थाना पुलिस कटघरे में है। कबीस पुलिस चौकी पर पूछताछ के लिए लाए गए व्यक्ति की मौत होने के बाद परिजनों के द्वारा पुलिस पर उसकी हत्या करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस वालों के द्वारा व्यक्ति की हत्या की गई है। उसका थर्ड डिग्री से पेंट में पेशाब भी निकल गया था। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने चौकी का घेराव कर लिया है। इसके साथ ही आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भी जाम लगा दिया है। वह दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र के गांव गढ़ी हसीया निवासी केदार सिंह पुत्र राजाराम को थानाध्यक्ष तरुण धीवान और दरोगा शिवमंगल तीन-चार पुलिसकर्मी के साथ गांव से उठाकर चौकी पर लाए थे। धोखाधड़ी से संबंधित वर्ष 2023 में दर्ज हुए मुकदमे में पूछताछ के लिए केदार को लाया गया था। विवेचना दरोगा शिवमंगल के द्वारा की जा रही है। केदार के अलावा पास ही के दो अन्य गांवों के दो लोग भी इसी मामले में चौकी पर बुलाए गए थे। पूछताछ के दौरान चौकी पर  केदार सिंह की मृतु हो गई।  पुलिसकर्मी उसे लेकर शांति मांगलिक अस्पताल में पहुंचे, जहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गढ़ी हसीया निवासी मृतक केदार सिंह।

इसके बाद पुलिसकर्मी उसे एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले गए। यहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने वहीं पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम गृह पर भिजवा दिया। इधर केदार सिंह की मौत की खबर जब उसके गांव में पहुंची तो बड़ी संख्या में गांववासी एकत्रित होकर कबीस पुलिस चौकी पर पहुंच गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया गया।

चौकी पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीण।

पुलिस पर केदार की हत्या करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस कर्मियों ने पूछताछ के दौरान उसे थर्ड डिग्री दी जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों का कहना था कि केदार को इतनी बुरी तरह पीटा है कि उसके पेट में पेशाब भी निकल गया था। मृतक के परिजन दहाड़े मारकर रो रहे हैं। पुलिस चौकी पर हंगामा बढ़ते देख जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। कई अन्य थानों का फोर्स भी वहां बुला लिया गया था। चौकी पर हंगामे के साथ ही ग्रामीणों के द्वारा आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे को भी जाम कर दिया गया है। 

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जाम लगाते हुए ग्रामीण।

ग्रामीण शव को मौके पर लाए जाने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग कर रहे हैं।

विवेचक शिवमंगल पहले भी छाए रहे हैं सुर्खियों में, हो चुके हैं निलंबित

विवेचक शिवमंगल पहले नगर जोन के ट्रांस यमुना थाने में थे। एक युवती का अपहरण हुआ था। बरामदगी के बाद 164 के बयान में उसने गैंगरेप होने की बात कही थी। मुकदमे में यह धारा बढ़ाने के बाद विवेचना के दौरान अपहरण और गैंगरेप की धारा हटा दी गई थी। मामले में शिवमंगल को निलंबित किया गया था। डौकी में जिस केस में केदार सिंह को पूछताछ के लिए लाया गया था उसकी विवेचना भी शिवमंगल कर रहे हैं।

हार्ट के मरीज थे केदार, घर वालों ने कहा था मत ले जाओ फिर भी नहीं माने पुलिस वाले

केदार सिंह के बारे में बताया जा रहा है कि वह हार्ट के मरीज थे, उनके स्टंट भी पड़ा हुआ था। यह बात कितनी सही है इस बात की जानकारी की जा रही है। घर वालों ने पुलिस वालों के हाथ भी जोड़े थे लेकिन वह नहीं पिघले। एक तरफ कमिश्नरेट में शिष्टाचार नीति का पाठ पढ़ाया जा रहा है दूसरी तरफ पूछताछ के दौरान पुलिस की कस्टडी में मृत्यु होने के बाद कार्य शैली सवालों के घेरे में छाई हुई है। 

न्यू आगरा में हत्या के मुकदमे में नामजद हैं पूर्व थानाध्यक्ष और कई पुलिसकर्मी

आगरा। सिकंदरा में यूपीएसआईडीसी मार्ग स्थित मंगलम आधार अपार्टमेंट में एक मार्च 2024 की रात को को पुलिस दबिश के दौरान युवा अधिवक्ता संघ के संरक्षक सुनील शर्मा की आठवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी। अपार्टमेंट में उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी थी। परिजनों के द्वारा पुलिस पर हत्या के आरोप लगाए गए थे। पत्नी ने कहा था पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ता को आठवीं मंजिल से नीचे फेंका था। हंगामे के बाद कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। बाद में जांच सीबीसीआईडी को ट्रांसफर हो गई।

कबीस चौकी पर एक मुकदमे के संबंध में पूछताछ के लिए केदार सिंह को बुलाया गया था। पूछताछ करते समय उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रथम दृष्ट्या हृदय गति रूकने से मौत हुई है, ऐसा प्रतीत हो रहा है। फिर भी पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों को आश्वस्त किया गया है कि इसमें किसी भी पुलिसकर्मी की कोई लापरवाही निकलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अतुल शर्मा डीसीपी पूर्वी

Previous Post

सांसद के गनरों की दबंगई के चलते 20 मिनट तक एक के बाद एक गाड़ियां टोल से निकलती रहीं

Next Post

मृतक की पत्नी ने तहरीर में कहा- पति को मुंह में कपड़ा ठूस कर पुलिस ने चौकी में पीटा

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post
मृतक की पत्नी ने तहरीर में कहा- पति को मुंह में कपड़ा ठूस कर पुलिस ने चौकी में पीटा

मृतक की पत्नी ने तहरीर में कहा- पति को मुंह में कपड़ा ठूस कर पुलिस ने चौकी में पीटा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

15 हजार के इनामी से सैंया में पुलिस की मुठभेड़

15 हजार के इनामी से सैंया में पुलिस की मुठभेड़

March 21, 2022
डिजिटल इंडिया की तर्ज पर जनकपुरी महोत्सव

डिजिटल इंडिया की तर्ज पर जनकपुरी महोत्सव

August 30, 2022
ऑटो पार्ट्स कारोबारी ने गोली मारकर की आत्महत्या

ऑटो पार्ट्स कारोबारी ने गोली मारकर की आत्महत्या

March 31, 2023
ताजनगरी की दिव्या बनीं यूपीपीएससी की टॉपर

ताजनगरी की दिव्या बनीं यूपीपीएससी की टॉपर

April 7, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.