आगरा। आज सुबह आयकर विभाग ने मथुरा और आगरा में कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारा है। आगरा में तनिष्क शोरूम के संचालक अनुराग बंसल के यहां टीम आई है। टीम के द्वारा दस्तावेजों की जांच की जा रही है। मथुरा में रेडिसन होटल और गुरु कृपा बिल्डर के यहां टीम दस्तावेज चेक कर रही है।
शुक्रवार सुबह पांच बजे आयकर विभाग की करीब चार दर्जन गाड़ियों से टीमें मथुरा और आगरा पहुंचीं। इसके बाद अलग-अलग टीमों में बंटकर अधिकारियों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर एक साथ सर्वे शुरू किया। मथुरा में शंकर सेठ से जुड़े ठिकानों पर पहुंची टीम द्वारा दस्तावेज कारोबारी रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से संबंधित अभिलेखों की जांच-पड़ताल की जा रही है। आगरा में अनुराग बंसल के प्रतिष्ठानों पर जांच चल रही है। अनुराग बंसल का एमजी रोड पर तनिष्क नाम से शोरूम है।










