• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बीएससी थर्ड ईयर के केमिस्ट्री प्रश्नपत्र पड़े कम, परीक्षा बनी मजाक

बीएससी थर्ड ईयर के केमिस्ट्री प्रश्नपत्र पड़े कम, परीक्षा बनी मजाक

नोडल केंद्र आगरा कॉलेज में भी कम निकले पेपर, प्राचार्य ने विश्वविद्यालय में सूचना देकर मंगवाए

July 19, 2023
in administration, Agra, Education, News

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में इस बार जमकर मजाक उड़ रहा है। अव्यवस्थाओं के बीच परीक्षा चल रही हैं। वर्ष 2011 के बाद ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षाएं हो रही हैं। इसके अलावा कई छात्रों के फॉर्म नहीं भरे गए हैं। वहीं जिन छात्रों की परीक्षाएं कराई जा रही हैं उनके पेपर भी कम पड़ रहे हैं। आज दोपहर की पाली में आगरा और आरबीएस कॉलेज से संबद्ध कई केंद्रों पर पेपर कम निकले, जिसके बाद हंगामा हो गया। छात्र पेपर के इंतजार में बैठे रहे। काफी देर के बाद फोटो स्टेट कर पेपर बांटे गए जिसके बाद परीक्षा संपन्न हुई।

बता दें की विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा चल रही हैं। बीते वर्ष के प्रवेश पत्र पर ही छात्र परीक्षा दे रहे हैं। आज दूसरी पाली में बीएससी थर्ड ईयर का केमिस्ट्री का पेपर था। परीक्षा शुरू होने के बाद जब पेपर बांटे गए तो वह कम पड़ गए। पेपर कम आने पर छात्रों ने हंगामा कर दिया। इधर छात्रों को गुस्से में आता देख कर कॉलेज संचालकों ने विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक को फोन किया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। इसके बाद वह दौड़ते हुए नोडल केंद्रों पर पहुंचे। नोडल केंद्रों पर खुद पेपर कम थे। आगरा कॉलेज में भी कई पेपर कम निकले। बड़ी मुश्किल से विश्वविद्यालय ने काफी देर बाद वहां पर पेपर भेजे जिसके बाद परीक्षा शुरू हो सकी। इधर सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में फोटोस्टेट कराकर पेपर बांटने पड़े जिसके बाद परीक्षा हो सकी। आगरा कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला ने बताया कि बीएससी तृतीय वर्ष केमिस्ट्री के प्रश्न पत्र में कुछ  पेपर कम निकले थे।  विश्वविद्यालय को सूचना दी गई। वहां से पेपर आने के बाद छात्रों में बांट दिए गए। छात्रों को अतिरिक्त समय दिया गया।

Previous Post

सिकंदरा में दिनदहाड़े ऑटो गैंग ने की महिला से दो लाख की लूट

Next Post

आलोक गैंग के पांच सदस्य नशीले पदार्थ के साथ पकड़े

Related Posts

नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी

नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी

May 6, 2026

आगरा। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम तेजी से मेट्रो कार्य करा रही है। बुधवार को एमजी रोड स्थित...

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

May 6, 2026

आगरा। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।  10 जून से...

जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर तेंदुआ ने बोला हमला

जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर तेंदुआ ने बोला हमला

May 5, 2026

आगरा। जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर मंगलवार दोपहर तेंदुआ ने हमला कर...

रावली पुल पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने बाहर निकलकर बचाई जान

रावली पुल पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने बाहर निकलकर बचाई जान

May 5, 2026

आगरा। रकाबगंज क्षेत्र स्थित रावलीपुल पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार अचानक धू-धू कर...

स्मार्ट मीटर के विरोध में आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

स्मार्ट मीटर के विरोध में आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

May 4, 2026

आगरा। स्मार्ट मीटर के खिलाफ  सोमवार को समाजवादी पार्टी ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के...

कल शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति रहेगी बाधित, पहले से करें पानी का भंडारण

कल शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति रहेगी बाधित, पहले से करें पानी का भंडारण

May 4, 2026

आगरा। शहर में कल मंगलवार को जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित रहेगी। आगरा मेट्रो रेल परियोजना के तहत सुल्तानगंज पुलिया के पास...

Next Post
आलोक गैंग के पांच सदस्य नशीले पदार्थ के साथ पकड़े

आलोक गैंग के पांच सदस्य नशीले पदार्थ के साथ पकड़े

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 75 किमी प्रति घंटा ही चल सकेंगे

आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 75 किमी प्रति घंटा ही चल सकेंगे

November 13, 2025
400 वाली नकली जींस ब्रांडेड टैग लगाकर बेच रहे थे चार हजार में

400 वाली नकली जींस ब्रांडेड टैग लगाकर बेच रहे थे चार हजार में

December 28, 2022
अपने ही घरवालों को फर्जी अपहरण की सूचना देकर मांग रहा था धन, पर्दाफाश

अपने ही घरवालों को फर्जी अपहरण की सूचना देकर मांग रहा था धन, पर्दाफाश

March 31, 2024
हरीपर्वत में ब्रेड फैक्ट्री में हुआ धमाका, 12 से 14 लोग घायल

हरीपर्वत में ब्रेड फैक्ट्री में हुआ धमाका, 12 से 14 लोग घायल

January 16, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी
  • दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
  • जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर तेंदुआ ने बोला हमला
  • रावली पुल पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने बाहर निकलकर बचाई जान
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.