• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सिकंदरा में दिनदहाड़े ऑटो गैंग ने की महिला से दो लाख की लूट

सिकंदरा में दिनदहाड़े ऑटो गैंग ने की महिला से दो लाख की लूट

महिला अपनी भतीजी और उनके बेटे के साथ रुनकता के लिए रामबाग से ऑटो में बैठी थी

July 19, 2023
in Agra, Crime, News

आगरा। शहर में ऑटो गैंग द्वारा लूट की वारदातों को लगातार अंजाम दिया जा रहा है।  बुधवार को एक महिला अपनी भतीजी और उसके बेटे के साथ जा रही थी। भतीजी के बैग में रखे लाखों रुपए और आभूषण ऑटो गैंग लूट ले गया।  सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही कि कहीं मामला संदिग्ध तो नहीं है।

बता दें कि मंजू देवी पत्नी अतर सिंह रामबाग पर रहती हैं। मंजू ने बताया कि उनकी भतीजी रीना देवी दिल्ली से मैनपुरी के लिए आई हुई थीं। रीना देवी का बेटा कृष्णा पथवारी पर हॉस्टल में रहकर कक्षा 6 में कृष्णा एकेडमी में पड़ता है। दो दिन पहले तबीयत खराब होने पर उसे रीना से लेकर आई थीं। आज दोनों लोग उसे हॉस्टल में छोड़ने के लिए लेकर जा रहे थे। रामबाग पर ऑटो में तीन लोग बैठे हुए थे। रीना और मंजू ने पूछा कहां तक जाओगे तो उन्होंने पूछा आप कहां तक जाओगे। इन्होंने रुनकता कहा वह बोले हम भी रुनकता ही जा रहे हैं। इसके बाद मंजू, रीना, कृष्णा के साथ ऑटो में बैठ गई और रुनकता के लिए चल दीं। हीरालाल की प्याऊ के पास जैसे ही वह ऑटो में से उतरे वैसे ही ऑटो में सवार तीन लुटेरे बैग लूटकर भाग गए। लुटेरों को भागता देख मंजू दौड़ती हुई पास में ही एक मोबाइल की दुकान पर पहुंची। वहां से 112 नंबर पर फोन किया।  मंजू ने बताया कि रीना के बैग में दो लाख और लाखों रुपए के आभूषण रखे हुए थे। ऑटो गैंग लूटकर ले गया है। रीना ने बैग में आभूषण इसलिए रखे थे क्योंकि उन्हें दिल्ली जाना था। रास्ते में कोई चोरी ना कर ले। इसलिए उन्होंने पहले ही यह बैग में उतार कर रख लिए थे। बेटे को हॉस्टल में छोड़ने के बाद उन्हें लौटकर टीपी नगर से दिल्ली की गाड़ी में  बैठना था। इधर ऑटो गैंग द्वारा लूट की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पूर्व में भी कई बड़ी घटनाएं ऑटो गैंग कर चुका है। इधर रुनकता चौकी प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि लुटेरों की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रहे हैं। डीसीपी सिटी सूरज राय द्वारा मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। 

Previous Post

बाह पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ बावरिया गैंग की सात शातिर महिलाएं पकड़ीं

Next Post

बीएससी थर्ड ईयर के केमिस्ट्री प्रश्नपत्र पड़े कम, परीक्षा बनी मजाक

Related Posts

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

Next Post
बीएससी थर्ड ईयर के केमिस्ट्री प्रश्नपत्र पड़े कम, परीक्षा बनी मजाक

बीएससी थर्ड ईयर के केमिस्ट्री प्रश्नपत्र पड़े कम, परीक्षा बनी मजाक

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल ने कई क्षेत्रों में किया फ्लैग मार्च

January 14, 2022
हिना रब्बानी खार फिर बनीं पाक कैबिनेट में मंत्री, बिलावल भुट्टो से इश्क के खूब उड़े थे चर्चे, खूबसूरती की कायल है दुनिया

हिना रब्बानी खार फिर बनीं पाक कैबिनेट में मंत्री, बिलावल भुट्टो से इश्क के खूब उड़े थे चर्चे, खूबसूरती की कायल है दुनिया

April 19, 2022
गायक अनूप जलोटा ने बांधा समा

गायक अनूप जलोटा ने बांधा समा

April 18, 2022
जगदीशपुरा में पानी की समस्या को लेकर लोगों ने लगाया जाम

जगदीशपुरा में पानी की समस्या को लेकर लोगों ने लगाया जाम

April 8, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.