आगरा। एक टीएसआई पर युवती ने आरोप लगाया है कि उसे प्रेमजाल में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। तहरीर पर सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। इधर बताया यह भी जा रहा है टीएसआई 21 दिन से ड्यूटी से गैरहाजिर है।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह एटा जिले की रहने वाली है और यहां एत्मादपुर क्षेत्र स्थित एक कॉलेज से बीएएमएस कर रही है। वह पहले रामबाग स्थित पेइंग गेस्ट होम में रह रही थी। आरोपी टीएसआई सुरेंद्र सिंह अलीगढ़ निवासी है। वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। टीएसआई की ड्यूटी रामबाग चौराहे पर रहती थी। आठ महीने पहले रामबाग पर टीएसआई की मुलाकात छात्रा से हुई। उन्होंने दोस्ती कर ली। वह अक्सर मिलने के लिए पीजी में भी जाने लगा। एक दिन छात्रा ने उसे फोन किया तो उसकी पत्नी ने फोन उठाया। महिला की आवाज आने पर छात्रा ने पूछा आप कौन हैं तो उन्होंने बताया मैं दरोगा जी की पत्नी बोल रही हूं। इसके बाद हकीकत पता चल गई। इस पर पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर नीरज शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।











