• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
चोरी के साक्ष्य होने के बाद भी मुकदमा दर्ज कराने को ढाई महीने से चक्कर लगवा रही पुलिस

चोरी के साक्ष्य होने के बाद भी मुकदमा दर्ज कराने को ढाई महीने से चक्कर लगवा रही पुलिस

छह दिसंबर 2023 की रात में दुकान के ताले तोड़ कर हुई थी चोरी, चोर सीसीटीवी कैमरे में हुए हैं कैद

February 16, 2024
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। एक तरफ पुलिस कमिश्नर विभाग की छवि सुधारने के लिए दिन-रात जोर दे रहे हैं। उनके यह निर्देश हैं कि पीड़ित की एफआईआर तत्काल दर्ज कर कॉपी उसके घर पर पहुंचाई जाए। वहीं दूसरी ओर कुछ थानों में अभी भी पुलिस कर्मियों की अपनी मनमर्जी चल रही है। आलम यह है कि चोरी के साक्ष्य होने के बाद भी मुकदमा दर्ज कराने के लिए एक पीड़ित ढाई महीने से कोतवाली थाने के चक्कर काट रहा है। सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने अल्पसंख्यक आयोग से न्याय की गुहार लगाई है।

गालिबपुरा के रहने वाले नजीर की कोतवाली की पन्नी गली, तिलक बाजार में जमजम कैटर्स के नाम से दुकान है। नजीर के पुत्र खुबैब ने बताया की छह दिसंबर 2023 की रात उनकी दुकान के ताले तोड़ कर चोर अंदर घुसे थे। चोर दुकान से स्टील का गल्ला चोरी कर ले गए थे। गल्ले में 65 हजार रुपये और उनके अन्य दस्तावेज थे। उन्होंने पाय चौकी पुलिस और 112 नंबर पर फोन कर जानकारी दी थी। तत्कालीन चौकी प्रभारी पवन कुमार ने गली में लगे सीसीटीवी चेक किए तो चोर सामान लेकर बाइक से जाते दिखाई दिए थे। कार्रवाई न होने पर 20 दिसंबर को पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत की थी। पीड़ित का आरोप है कि चौकी प्रभारी बदल गए। नए प्रभारी अरुण कुमार ने जांच पूर्व प्रभारी पर ही होने की बात कही। दारोगा पवन कुमार ने चोरों की पहचान होने का दावा किया। मुकदमा दर्ज होने पर कोर्ट के चक्कर लगने की बात कही। उन्होंने चोर को पकड़कर रुपये वापस कराने का आश्वासन देकर कोई कार्रवाई न चाहने की बात लिखवा ली।इसके बाद भी अभी तक चोर नहीं पकड़े गए हैं।पीड़ित ने राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष से खुद के अल्पसंख्यक होने के कारण कार्रवाई न होने की लिखित शिकायत की है।

Previous Post

पकड़े जाने के डर से कैश वाला बैग फेंक गए थे लुटेरे, पुलिस ने किया बरामद

Next Post

छेड़छाड़ के आरोपी को मिली सात साल की सजा

Related Posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 26, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

September 26, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र में बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर कई...

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

Next Post
छेड़छाड़ के आरोपी को मिली सात साल की सजा

छेड़छाड़ के आरोपी को मिली सात साल की सजा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हरीपर्वत थाना पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर, 19 मुकदमे दर्ज

हरीपर्वत थाना पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर, 19 मुकदमे दर्ज

June 25, 2023
आगरा से उज्जैन के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग, राज्यसभा सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

आगरा से उज्जैन के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग, राज्यसभा सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

March 10, 2026
सलोनी ग्रुप के ठिकानों पर जीएसटी का छापा

सलोनी ग्रुप के ठिकानों पर जीएसटी का छापा

December 14, 2023
कंगना रनौत को राष्ट्रद्रोह के आरोप में नोटिस जारी

कंगना रनौत को राष्ट्रद्रोह के आरोप में नोटिस जारी

November 21, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत
  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.