• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
तकनीक और ऊर्जा का शानदार मिश्रण हैं युवा: प्रो. बघेल

तकनीक और ऊर्जा का शानदार मिश्रण हैं युवा: प्रो. बघेल

विवि में शहर की नवोदित कवियत्री रुद्रा रघुवंशी के प्रथम काव्य संग्रह 50 शेड्स ऑफ लव का हुआ लोकार्पण

May 31, 2024
in Agra, Cultural, Good Work, News

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी तथा भाषाविज्ञान विद्यापीठ में शुक्रवार को सृजनात्मक लेखन व आज के युवा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें युवा लेखकों को सृजनात्मक लेखन के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही शहर की नवोदित लेखिका रुद्रा रघुवंशी के प्रथम काव्य संग्रह फिफ्टी शेड्स ऑफ लव का विमोचन केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने किया।

 सेंट कानरेड्स इंटर कालेज की 10वीं की छात्रा रुद्रा रघुवंशी की पुस्तक के विमोचन के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि सृजन प्रकृति का नियम है। नि:संदेह नई पीढ़ी की सोच स्वतंत्र है और वह नियम में नहीं बंधते और अच्छा लिखते हैं। वरिष्ठ साहित्यकार युवा लेखकों को और बेहतर लिखने के लिए प्रेरित करें, उन्हें समझाएं कि मात्राओं और नियमों के टूटने के डर से अपनी सोच पर लगाम न लगने दें।
कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. प्रदीप श्रीधर ने कहा कि रुद्रा के दादा ने संस्थान में सालों अपनी सेवाएं दीं। उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए, वह अपने परिवार की साहित्यसेवा की परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने छोटी उम्र में ही अपनी कविताओं के माध्यम से भावनाओं की अभिव्यक्ति का प्रयास कर सभी के मन को झकझोरा है। उन्होंने जहां मां के लिए कविता लिखी है, तो नारी सशक्तिकरण और निर्बाध रूप से स्वतंत्र सोच आदि विषयों पर हिंदी और अंग्रेजी में समान अधिकार से कविताएं लिखी हैं। उनका भविष्य उज्जवल है। डा. रुचि चतुर्वेदी ने अपनी कविताओं के माध्यम से सृजनात्मक लेखन और युवाओं के अंतरसंबंधों को परिलक्षित किया। उन्होंने कहा कि युवा तकनीक और ऊर्जा का शानदार मिश्रण है। इसे सकारात्मक दिशा में लगाकर राष्ट्रहित के लिए अच्छा काम किया जा सकता है। युवा अपने कौशल से प्राचीन विधाओं को नई तकनीकों से जोड़कर अभूतपूर्व प्रयास कर रहे हैं।
मुख्य अतिथि शैलबाला अग्रवाल ने कहा कि इतनी छोटी सी उम्र में रुद्रा ने पुस्तक लिखकर मुझे मेरी याद दिला दी कि मैंने उनके दादा से प्रेरित होकर साहित्य सृजन प्रारंभ किया था। युवाओं की क्षमताओं और कौशल को देख तसल्ली होती है कि हमारे देश की डोर सही हाथों में है। कार्यक्रम के संयोजक डा. अमित कुमार सिंह, संचालन डा. रमा ने किया। प्रो. लवकुश मिश्रा, प्रो. उमेश चंद्रा, निर्मला दीक्षित, डा. जेएन टंडन, डा. पार्थसारथी शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, दिगंबर सिंह धाकरे, गौरव शर्मा, बृजेश शर्मा, अंकुश गौतम, तन्मय गुप्ता, रचना गौतम, पवन गुप्ता, डा. पल्लवी आर्या, डा. राजेंद्र दवे, डा. केशव शर्मा, डा. संदीप कुमार, डा. मोहिनी दयाल, डा. वर्षा रानी, डा. चारू अग्रवाल, कंचन कुशवाहा, डा. संदीप सिंह, मीतेन रघुवंशी, प्रभजोत कौर, विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Previous Post

डॉ. रौनक पारीक को MS (Ortho) का स्वर्ण पदक

Next Post

स्कूल के मैदान में मिला महिला का शव, कुत्ते नोच रहे थे चेहरा

Related Posts

गोल्डी अपहरण कांड में अदालत ने आरोपी शोएब को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई

गोल्डी अपहरण कांड में अदालत ने आरोपी शोएब को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई

July 13, 2026

आगरा। आगरा के बहुचर्चित चार वर्षीय गोल्डी अपहरण कांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी शोएब को 10...

छह दिन बाद लापता महिला गंगा देवी का शव नाले में जमा कीचड़ से मिला

छह दिन बाद लापता महिला गंगा देवी का शव नाले में जमा कीचड़ से मिला

July 13, 2026

आगरा। मंटोला के सुभाष बाजार में कपड़ों की दो मंजिला दुकान के भूमिगत नाले में समा जाने से हुए भीषण...

रुपयों के विवाद में बुजुर्ग की मौत, परिजनों का पड़ोसी पर हत्या का आरोप

रुपयों के विवाद में बुजुर्ग की मौत, परिजनों का पड़ोसी पर हत्या का आरोप

July 12, 2026

आगरा। राधा नगर में एक मैकेनिक का शव उनके घर के बाहर मिला। उनके पैर पर चोट के निशान थे।...

आगरा कैंट स्टेशन पर आरपीएफ ने डीएसएम को पीटा उसके बाद प्लेटफॉर्म पर घसीटा

आगरा कैंट स्टेशन पर आरपीएफ ने डीएसएम को पीटा उसके बाद प्लेटफॉर्म पर घसीटा

July 12, 2026

आगरा। रविवार सुबह कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या एक पर डिप्टी स्टेशन मास्टर (डीएसएम) को आरपीएफ ने पीटा। स्टेशन पर...

रात में ही नगर निगम ने गिरा दी बुद्धा पार्क की दीवार

रात में ही नगर निगम ने गिरा दी बुद्धा पार्क की दीवार

July 11, 2026

आगरा। करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे बुद्धा पार्क की दीवार दो दिन की बारिश में ही जवाब दे...

आंध्रप्रदेश से आगरा ट्रक लेकर आए चालक की हत्या

आंध्रप्रदेश से आगरा ट्रक लेकर आए चालक की हत्या

July 11, 2026

आगरा। आंध्रप्रदेश से आगरा ट्रक लेकर आए चालक की हत्या कर दी गई। हत्यारोपी चालक के साथ आया क्लीनर ही...

Next Post
स्कूल के मैदान में मिला महिला का शव, कुत्ते नोच रहे थे चेहरा

स्कूल के मैदान में मिला महिला का शव, कुत्ते नोच रहे थे चेहरा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ताजमहल के साये में विदेशी दंपती ने लिए सात फेरे

ताजमहल के साये में विदेशी दंपती ने लिए सात फेरे

October 28, 2022
विजीलेंस टीम ने बीईओ को रिश्वत लेते हुए पकड़ा

विजीलेंस टीम ने बीईओ को रिश्वत लेते हुए पकड़ा

May 18, 2023
पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, 28 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए पास

पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, 28 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए पास

April 18, 2022
एयरफोर्स स्टेशन पर मिला पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा गुब्बारा, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

एयरफोर्स स्टेशन पर मिला पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा गुब्बारा, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

February 15, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गोल्डी अपहरण कांड में अदालत ने आरोपी शोएब को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई
  • छह दिन बाद लापता महिला गंगा देवी का शव नाले में जमा कीचड़ से मिला
  • रुपयों के विवाद में बुजुर्ग की मौत, परिजनों का पड़ोसी पर हत्या का आरोप
  • आगरा कैंट स्टेशन पर आरपीएफ ने डीएसएम को पीटा उसके बाद प्लेटफॉर्म पर घसीटा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.