आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
शाहगंज के अर्जुन नगर निवासी जय गोविंद लवानिया उत्तर प्रदेश राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं सेवानिवृत प्रधानाचार्य हैं। उनका भतीजा बीटू लवानिया सेवला में रहता है। पिता पूर्व फौजी हैं। पुत्र बिटू ढाबा चलाता था। शुक्रवार की रात को वह इटौरा निवासी मित्र रवि व अन्य के साथ आटो में बैठा था। बीटू के मित्रों ने बताया कि इसी दौरान हत्यारोपित जैकी वहां पहुंचा। बीटू और जैकी के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। जैकी देख लेने की धमकी देकर वहां से चला गया। कुछ समय बाद वह बाइक से लौटा और बीटू को गोली मार दी। मित्र रवि ने बीटू के स्वजन को घटना की जानकारी दी। स्वजन उसे अस्पताल लेकर गए, गोली कंधे से होकर सीने में फंस गई थी। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।










