• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

November 23, 2026
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। गुजरात में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को यूपी एसटीएफ ने आगरा में गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी मथुरा जिले के रहने वाले हैं और राजकोट में लूट के एक मामले में गुजरात पुलिस को उनकी तलाश थी।

एसटीएफ ने खंदौली थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के पास घेराबंदी कर दोनों को उस समय पकड़ लिया, जब वे नोएडा की ओर जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आस मोहम्मद उर्फ आशु और विजय के रूप में हुई है। दोनों गुजरात के राजकोट में लूट और डकैती की वारदातों में शामिल बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए यूपी एसटीएफ आगरा यूनिट लगातार सुराग जुटा रही थी। दोनों के आगरा होकर नोएडा की ओर जाने की सूचना मिलने पर टीम ने रणनीति बनाकर घेराबंदी की और उन्हें दबोच लिया। दोनों आरोपी गुजरात के राजकोट स्थित बी डिवीजन थाने में दर्ज लूट और डकैती के मुकदमे में वांछित थे। आरोप है कि उन्होंने बैंक में रुपये जमा कराने जा रहे एक व्यक्ति को निशाना बनाया और उससे लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। गुजरात पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी और उनके उत्तर प्रदेश में छिपे होने की जानकारी मिलने पर गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए गए थे। एसटीएफ आगरा यूनिट को दोनों आरोपियों के आगरा में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद एएसपी राकेश की निगरानी में टीम ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखी। 22 नवंबर को दोनों के नोएडा की ओर जाने की जानकारी मिली तो खंदौली थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के पास टीम ने मोर्चा संभाल लिया। घेराबंदी के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसटीएफ की कार्रवाई से दोनों का आगे भागने का प्रयास नाकाम हो गया। गिरफ्तार आस मोहम्मद उर्फ आशु का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लूट और डकैती के मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। एसटीएफ दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि गुजरात की वारदात के अलावा वे अन्य घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं। अब गुजरात पुलिस दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर राजकोट जाने की तैयारी में है।

Previous Post

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

Related Posts

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

November 23, 2026

आगरा। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतना बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को भारी पड़ गया। विशेष संक्षिप्त...

2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार

2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार

November 22, 2026

आगरा। एत्मादपुर में आकाश आनंद की जनसभा के जरिए बसपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संदेश दिया।...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने परिवार के साथ किया ताजमहल का दीदार

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने परिवार के साथ किया ताजमहल का दीदार

November 22, 2026

आगरा। रविवार को कंगना अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं। वह ताजमहल की खूबसूरती की कायल हो...

ताजगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

ताजगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

November 22, 2026

आगरा। ताजगंज पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर...

आगरा से कांग्रेस ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, आगरा की रैली से ब्रज क्षेत्र में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

आगरा से कांग्रेस ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, आगरा की रैली से ब्रज क्षेत्र में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

November 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी बिसात बिछने लगी है। कांग्रेस ने आगरा से चुनावी अभियान का शंखनाद...

आगरा में सड़क पर बारात और घुड़चढ़ी पर रोक, पुलिस की रहेगी निगाह

आगरा में सड़क पर बारात और घुड़चढ़ी पर रोक, पुलिस की रहेगी निगाह

November 21, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने शादी समारोहों और सामाजिक आयोजनों के लिए 12 सूत्रीय गाइडलाइन जारी की है। नगर जोन में...

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा में नारकोटिक्स की बड़ी कार्रवाई, पांच करोड़ की नकली दवाएं पकड़ी

आगरा में नारकोटिक्स की बड़ी कार्रवाई, पांच करोड़ की नकली दवाएं पकड़ी

July 8, 2023
पुलिस कस्टडी में गवाह की मौत के बाद हंगामा, चौकी घेरी, एक्सप्रेस वे पर लगाया जाम

पुलिस कस्टडी में गवाह की मौत के बाद हंगामा, चौकी घेरी, एक्सप्रेस वे पर लगाया जाम

February 6, 2025
खेरागढ़ थाना पुलिस की चोरों से मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

खेरागढ़ थाना पुलिस की चोरों से मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

July 22, 2025
व्यापारी के फ्लैट में सजी थी जुए की महफिल

व्यापारी के फ्लैट में सजी थी जुए की महफिल

February 24, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे
  • बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली
  • 2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार
  • अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने परिवार के साथ किया ताजमहल का दीदार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.