• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में 109 शिक्षकों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में 109 शिक्षकों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

दो हजार से अधिक शिक्षक विभागीय व्हाट्सएप्प ग्रुप से हुए लेफ्ट

July 15, 2024
in administration, Agra, Education, News

आगरा। डिजिटल उपस्थिति के विरोध में सोमवार को सातवें दिन भी शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन व बहिष्कार जारी रहा। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के द्वारा प्रदेश स्तर पर किये गए विभागीय असहयोग की घोषणा धरातल पर प्रभावी सिद्ध हो रही है। जहां एक तरफ शिक्षक सड़क पर आंदोलनरत हैं। वहीं दूसरी तरफ शिक्षक लगातार विभागीय व्हाट्सएप्प ग्रुप से लेफ्ट हो रहे हैं। जनपद के करीब दो हजार शिक्षकों ने अपने आपको विभागीय व्हाट्सएप्प ग्रुप से बाहर कर लिया है। इसी क्रम में प्रतिनियुक्ति के पदों से त्यागपत्र का भी सिलसिला लगातार जारी है।

सोमवार को ब्लॉक एत्मादपुर के 40, फतेहाबाद के 44 व बाह के 25 संकुल शिक्षकों ने अपने पद से इस्तीफा खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंप दिया। यह भी तय किया गया कि संगठन के जिलाध्यक्ष केशव दीक्षित के नेतृत्व में शिक्षक आगामी तीन दिनों में जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। जिला अध्यक्ष केशव दीक्षित ने उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि जब तक शिक्षकों को 30 ईएल, हाफ सीएल, प्रतिकर अवकाश इत्यादि आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जाती तबतक शिक्षक डिजिटल उपस्थिति कदापि नहीं देंगे। उन्होंने शिक्षाधिकारियों को भी चेतावनी दी है कि यदि शिक्षकों को विभागीय कार्यवाही का भय दिखाकर मानसिक दबाव डालकर ऑनलाइन उपस्थिति के लिए टॉर्चर किया तो परिणाम ठीक नहीं होंगे। जिला महामंत्री राजीव वर्मा ने बताया है कि पदाधिकारियों की ब्लॉकवार टीम गठित कर दी गयी हैं और आगामी तीन दिन में टीम के सदस्य जनपद भर के सभी संकुल शिक्षक से त्यागपत्र दिलवाने का प्रयास करेंगे।

ज्ञापन देने वालों में जिला कोषाध्यक्ष अशोक जादौन सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष केके शर्मा, धर्मेंद्र चाहर, राजबहादुर, आनन्द शर्मा, सुनील धनकर, नरायन हरि यादव, निधि वर्मा, नीलम रघुवंशी, निधि श्रीवास्तव, विवेक अग्रवाल, वीना वर्मा, पूजा खंडेलवाल, सुशील शर्मा, राजीव रावत, विजय, ज्योति बदादा, पूनम शर्मा, रामकुमार शर्मा, अशोक शर्मा, अमित राजौरिया, तरुण चाहर, अनिल उपाध्याय, प्रवेश शर्मा, अनिल, सौरभ, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।  पदाधिकारियों ने जनपद के बीआरसी केन्द्र पर शिक्षकों से संपर्क कर यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर के द्वारा की गई विभागीय असहयोग की अपील से अवगत कराते हुए उनसे प्रतिनियुक्ति के पद यथा- एआरपी व शिक्षक संकुल के पद से तत्काल त्यागपत्र देने का अनुरोध किया। 

Previous Post

एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के जेई को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

Next Post

आरबीएस कॉलेज की बीए प्रथम सेमेस्टर की कट ऑफ हुई जारी

Related Posts

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

October 20, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़ के दौरान व्यापारी नेता के छोटे भाई की पत्नी की हाथों से सोने की...

मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, आगरा में भी किया था 24 घंटे स्टे

मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, आगरा में भी किया था 24 घंटे स्टे

October 20, 2026

आगरा। कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार कर...

कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी

कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी

October 19, 2026

आगरा। भरोसा जीतकर पहले 15 लाख रुपये उधार लिए, फिर रकम लौटाने से बचने के लिए पुलिस के नाम पर...

एडीए उपाध्यक्ष ने गिट्टी उखड़वाकर सड़क चेक की

एडीए उपाध्यक्ष ने गिट्टी उखड़वाकर सड़क चेक की

October 19, 2026

आगरा। शनिवार को आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विजय कुमार सूर्या एंक्लेव में सड़क और नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता...

रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज

रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज

October 18, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र के रावली में पुलिस दबिश के दौरान जिस युवक ललित की हत्या का पुलिस पर आरोप...

भाजपा पार्षद दो बेटों सहित हुआ फरार, घर पर कुर्की आदेश चस्पा

भाजपा पार्षद दो बेटों सहित हुआ फरार, घर पर कुर्की आदेश चस्पा

October 18, 2026

आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में भाजपा पार्षद किशन नायक और उनके दो बेटे...

Next Post
आरबीएस कॉलेज की बीए प्रथम सेमेस्टर की कट ऑफ हुई जारी

आरबीएस कॉलेज की बीए प्रथम सेमेस्टर की कट ऑफ हुई जारी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्माद्दौला में 20 साल बाद दर्ज हुआ एसिड अटैक का मुकदमा

एत्माद्दौला में 20 साल बाद दर्ज हुआ एसिड अटैक का मुकदमा

January 8, 2023
एमएलसी के लिए दिल्ली से लेकर लखनऊ तक भाग दौड़ में जुटे कई दावेदार

एमएलसी के लिए दिल्ली से लेकर लखनऊ तक भाग दौड़ में जुटे कई दावेदार

March 14, 2022
पहले अपना घर संभाल लें राहुल गांधी- मायावती

शहरी निकाय चुनावों में किस्मत आजमाएगी बसपा

April 16, 2022
कारोबारी हत्या में सिकंदरा पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा

कारोबारी हत्या में सिकंदरा पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा

August 25, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे
  • मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, आगरा में भी किया था 24 घंटे स्टे
  • कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी
  • एडीए उपाध्यक्ष ने गिट्टी उखड़वाकर सड़क चेक की
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.