• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कोलकाता की घटना के विरोध में आगरा में सैंडल और चप्पल लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं

कोलकाता की घटना के विरोध में आगरा में सैंडल और चप्पल लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं

शबाना खंडेलवाल का कहना था अपराधियों की सिर्फ एक सजा होनी चाहिए और वह है फांसी

August 18, 2024
in Agra, Crime, News, Politics

आगरा। कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में रविवार को आगरा में सशक्त पीली सेना की कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं के हाथ में सैंडल और चप्पल थी। कुछ महिलाओं के हाथ में वेलन और चिमटा भी था।

9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और फिर हत्या की घटना ने चिकित्सा जगत और देश को हिला दिया है। इस घटना के बाद से डॉक्टर्स की सुरक्षा को लेकर देशभर के मेडिकल स्टाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के अह्वान पर देश भर के डॉक्टरों ने 24 घंटे की हड़ताल भी की।  आगरा में अभी घटना को लेकर लोग विरोध में हैं।  सशक्त पीली सेना द्वारा एक सैंडल मार्च विरोध प्रदर्शन संजय पैलेस स्पीड कलर लैब के सामने किया गया। जिसमें तमाम महिला व पुरुष सेना के सदस्यों ने भाग लिया। सेना की अध्यक्ष शबाना खंडेलवाल का कहना था अपराधियों की सिर्फ एक सजा होनी चाहिए और वह है फांसी। इतने हिंसात्मक, घृणात्मक कार्यों के बदले हम सिर्फ कैंडल मार्च निकालकर अपना शोक व्यक्त करते हैं। आज की नारी अबला नहीं जलती हुई चिंगारी है। हम दिखाना चाहते हैं कि हम अगर दुर्गा का रूप है तो काली का भी अवतार है। ऐसे दरिंदों की सजा सिर्फ मौत होनी चाहिए और अगर यह कानून के बस में नहीं है तो उनको हमारे हवाले कर दें। हम खुद उन्हें फांसी के फंदे पर लटका देंगे। प्रदर्शन में शामिल होने वालों में गुड्डू कुरैशी, अजहर उमरी, आशिक अब्बास, मोहम्मद ताज,  एकता जैन, हर्षित जैन, आरिफ, दानिश खान, संजीदा बेगम, रीना अग्रवाल, शुमैला खान, पूनम यादव, वैष्णवी, मंजू दिवाकर, शिवानी दिवाकर, समी,  आदिल, रेखा आदि मौजूद रहे।

Previous Post

दिव्यांग महिला की गला काटकर हत्या, हाईवे किनारे खेत में मिला शव

Next Post

लोहामंडी में अगवा कर काट डालने की धमकी से दहशत में छात्रा, छेड़छाड़ के बाद बेल्टों से भी पीटा

Related Posts

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

August 27, 2026

आगरा। एटा जिलाधिकारी के 17 बार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का फोन नहीं उठाने पर वह जिलाधिकारी के ऊपर...

तालाब में डूबती बालिका को युवक ने छलांग लगाकर बचाया

तालाब में डूबती बालिका को युवक ने छलांग लगाकर बचाया

August 27, 2026

आगरा। खेरागढ़ क्षेत्र के लालपुर गांव में तालाब के पास किसी काम से गई एक बालिका अचानक पैर फिसलने से...

होटल में आत्महत्या करने वाले युवक की प्रेमिका ने भी की आत्महत्या

होटल में आत्महत्या करने वाले युवक की प्रेमिका ने भी की आत्महत्या

August 27, 2026

आगरा। आगरा- ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल में गुरुवार शाम को एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी। युवक के...

इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा

इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा

August 26, 2026

आगरा। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित थाना इरादतनगर क्षेत्र के एक  होटल में कमरे में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों...

कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट

कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट

August 26, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक व्यापारी को दो बदमाशों ने रोक लिया और उन पर तमंचा...

ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार

ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार

August 26, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाने के जिस दरोगा धीरेंद्र यादव का 30 हजार रुपये मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। वह एत्माउद्दौला...

Next Post
लोहामंडी में अगवा कर काट डालने की धमकी से दहशत में छात्रा, छेड़छाड़ के बाद बेल्टों से भी पीटा

लोहामंडी में अगवा कर काट डालने की धमकी से दहशत में छात्रा, छेड़छाड़ के बाद बेल्टों से भी पीटा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

लोकतंत्र सेनानी की अंतिम यात्रा में पूर्व मंत्री और विधायक में हाथापाई

लोकतंत्र सेनानी की अंतिम यात्रा में पूर्व मंत्री और विधायक में हाथापाई

March 25, 2025
सदर के नंद प्लाजा में एलआईयू ने मारा छापा, कई युवक-युवतियां पकड़े गए

सदर के नंद प्लाजा में एलआईयू ने मारा छापा, कई युवक-युवतियां पकड़े गए

August 5, 2026
आगरा में कल गुरुवार को प्रधानमंत्री की रैली, लोग संभलकर निकलें

आगरा में कल गुरुवार को प्रधानमंत्री की रैली, लोग संभलकर निकलें

April 24, 2024
नोटिस तामिल कराने गए पुलिसकर्मियों को दांतों से काट कर निकाला खून

नोटिस तामिल कराने गए पुलिसकर्मियों को दांतों से काट कर निकाला खून

January 13, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया
  • तालाब में डूबती बालिका को युवक ने छलांग लगाकर बचाया
  • होटल में आत्महत्या करने वाले युवक की प्रेमिका ने भी की आत्महत्या
  • इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.