• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लोहामंडी में अगवा कर काट डालने की धमकी से दहशत में छात्रा, छेड़छाड़ के बाद बेल्टों से भी पीटा

लोहामंडी में अगवा कर काट डालने की धमकी से दहशत में छात्रा, छेड़छाड़ के बाद बेल्टों से भी पीटा

दो साल से पीछा कर रहा है आरोपी, शादी का बना रहा दबाव

August 18, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। लोहामंडी क्षेत्र में एक युवक ने छात्रा का जीना दुश्वार कर दिया है।शादी का दबाव बना रहे युवक ने शनिवार शाम को ट्यूशन पढ़ाने जा रही छात्रा को रास्ते में बाइक से टक्कर मारकर रोक लिया। छेड़छाड़ करते हुए दुपट्टा खींचने लगा। विरोध करने पर छात्रा को बेल्ट से पीटा। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों को जुटता देख आरोपित धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने लोहामंडी थाने में फुरकान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

लोहामंडी क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि वह स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसकी बस्ती में आरोपित फुरकान रहता है। आरोपित मूलरूप से धौलपुर का रहने वाला है। बस्ती में अपनी ननिहाल में मामा के पास रहता है। आरोपित तीन वर्ष से उसके पीछे पड़ा है। उस पर दोस्ती का दबाव बनाया। उसने आरोपित की शिकायत उसके स्वजन से कर दी। स्वजन ने दोबारा शिकायत का मौका नहीं देने का वादा किया। दो वर्ष पहले फुरकान को धौलपुर भेज दिया। तीन महीने बाद आरोपित दोबारा ननिहाल लौट आया। फुरकान ने कुछ महीने तक उसे परेशान नहीं किया। करीब डेढ़ वर्ष से दोबारा उसे परेशान करने लगा। अब शादी का दबाव बनाने लगा, इन्कार करने पर उसे अगवा करके काट डालने की धमकी देने लगा जिससे वह दहशत में आ गई। दोबारा उसकी शिकायत की, उनके आश्वासन के बाद फुरकान ने उसे धमकी देना बंद कर दिया। मगर, परेशान करने का दूसरा तरीका खोज लिया। वह घर से निकलकर जहां भी जाती, उसका पीछा करता जिससे वह तनाव में रहने लगी।
छात्रा ने बताया शनिवार शाम करीब चार बजे वह घर से बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जा रही थी। लोहामंडी गल्ला मंडी के पास आरोपित फुरकान ने बाइक से उसके पैर में टक्कर मारी और रास्ता रोक लिया। उससे छेड़छाड़ करने लगा। सीने पर हाथ मार उसका दुपट्टा खींचने का प्रयास किया। विरोध करने पर बेल्ट से पीटने लगा। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपित अगवा कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने शनिवार रात 10 बजे लोहामंडी थाने में आरोपित फुरकान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।

Previous Post

कोलकाता की घटना के विरोध में आगरा में सैंडल और चप्पल लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं

Next Post

गृहमंत्री के विधिक सलाहकार से पहचान का झांसा देकर ठगे 5 लाख

Related Posts

इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा

इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा

August 26, 2026

आगरा। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित थाना इरादतनगर क्षेत्र के एक  होटल में कमरे में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों...

कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट

कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट

August 26, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक व्यापारी को दो बदमाशों ने रोक लिया और उन पर तमंचा...

ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार

ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार

August 26, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाने के जिस दरोगा धीरेंद्र यादव का 30 हजार रुपये मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। वह एत्माउद्दौला...

आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत

आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत

August 25, 2026

आगरा। आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटकर अलग हो गए। तड़प तड़प...

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

August 25, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में मंगलवार को सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल में संशोधन और आर्थिक आरक्षण समेत आठ सूत्रीय मांगों...

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

August 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाने के एक दरोगा के द्वारा छात्र से मुकदमा दर्ज नहीं करने के नाम पर 30 हजार रुपये...

Next Post
गृहमंत्री के विधिक सलाहकार से पहचान का झांसा देकर ठगे 5 लाख

गृहमंत्री के विधिक सलाहकार से पहचान का झांसा देकर ठगे 5 लाख

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शाहगंज पुलिस ने संदिग्ध मांस के साथ दो दबोचे

शाहगंज पुलिस ने संदिग्ध मांस के साथ दो दबोचे

October 6, 2023
विश्वविद्यालय का प्रोफेसर छात्रा से करता है अश्लील बातें, मुकदमा दर्ज होते ही बढ़ेंगी मुश्किलें

विश्वविद्यालय का प्रोफेसर छात्रा से करता है अश्लील बातें, मुकदमा दर्ज होते ही बढ़ेंगी मुश्किलें

October 26, 2025
कांग्रेस में घमासान, माकपा के सेमिनार में शामिल हो सकते हैं शशि थरूर और थॉमस

कांग्रेस में घमासान, माकपा के सेमिनार में शामिल हो सकते हैं शशि थरूर और थॉमस

March 21, 2022
शाहगंज में क्लीनिक पर अपनी बहन के साथ दवा लेने गई चार साल की बालिका के साथ छेड़छाड़

शाहगंज में क्लीनिक पर अपनी बहन के साथ दवा लेने गई चार साल की बालिका के साथ छेड़छाड़

May 2, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा
  • कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट
  • ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार
  • आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.