आगरा। टॉरेंट पावर द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को टीआर उत्सव भवन पर मेगा संवाद कैम्प आयोजित किया गया।
प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित इस कैम्प में 560 उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं बताईं, जिनका अधिकारियों द्वारा समाधान कराया गया। इन शिकायतों में बिल किश्त की 383, विद्युत चोरी संबंधी 101, नये कनेक्शन से संबंधित 32, सौर ऊर्जा की जानकारी से संबंधित 44 थीं। “मेगा संवाद” में 9,57,472 की धनराशि जमा हुई। क्षेत्रीय जनता ने उत्साहपूर्वक इस “मेगा संवाद” में भाग लिया। कंपनी द्वारा कहा गया कि भविष्य में भी इस तरह के महा-संवाद का आयोजन जगह-जगह जाकर किया जायेगा, जिससे उपभोक्ताओं को उच्च अधिकारियों के सामने सीधे अपनी समस्याओं को रखने का मौका मिलेगा तथा समय रहते तत्काल प्रभाव से समस्याओं का निस्तारण किया जा सकेगा।











