• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सपा सरकार ने किया वसूली और उत्पीड़न जबकि भाजपा दे रही व्यापारियों को सुरक्षा

सपा सरकार ने किया वसूली और उत्पीड़न जबकि भाजपा दे रही व्यापारियों को सुरक्षा

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल बोले सरकार बनाने में व्यापारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

March 19, 2023
in Agra, Business, Politics

आगरा। सरकार बनाने में व्यापारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहती है। सपा ने व्यापारियों के साथ वसूली और उत्पीड़न किया जबकि भाजपा ने व्यापारियों को सुरक्षा और सम्मान दिया। इसलिए अब आवश्यक है कि व्यापारी भी अपनी भूमिका निभाएं और 2024 में मोदी जी को तीसरी बार भारी बहुमत से प्रधानमंत्री बनाएं।

ये उद्गार उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने रविवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल स्विस ग्रांड में संगठन द्वारा आयोजित विशाल व्यापारी सम्मेलन में व्यक्त किए। नितिन अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी सबसे अच्छा प्रचारक होता है। आप लोग आसपास के क्षेत्र में प्रचार करें। मंडी में बैठकर पार्टी की बात करें। भाजपा की रीति-नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का मुख्य उद्देश्य यही है कि व्यापारी राजनीति में आगे आएं। लेकिन इसके लिए कुछ देर व्यापारी को दुकान छोड़नी होगी। हर परिवार से एक बच्चे को राजनीति में आगे आना होगा।
इससे पूर्व विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा कि हमारी सरकार व्यापारियों, किसानों, मजदूरों, सबके लिए हितकारी योजनाएं चला रही है। व्यापारियों ने अपने बल पर उद्योगों से आगरा को समृद्ध किया है। इसी तरह अपनी ताकत को बनाए रखें। उन्होंने आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले व्यापारियों की हर मांग पूरी की जाएगी।
संगठन के प्रदेश महामंत्री और पूर्व राज्य मंत्री बृजेश शुक्ला ने कहा कि नरेश अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का गठन इसलिए किया था कि व्यापारी समाज अभी तक विभिन्न राजनीतिक दलों को चंदा देकर राजनीति करवाता था। अब व्यापारी समाज स्वयं राजनीति में आगे आए।
उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में व्यापारी समाज संगठन के बैनर तले एकजुट होकर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को बहुमत से जिताने का काम करेगा।
कार्यक्रम संयोजक धन कुमार जैन (धन्नू भाई), संगठन के जिलाध्यक्ष नरेश गर्ग, शहर अध्यक्ष मनोज गर्ग और उद्यमी राकेश मित्तल ने आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का 51 किलो फूलों की माला और चांदी का मुकुट पहनाकर अभिनंदन किया।  राजकुमार मामा ने संचालन किया। 
सम्मेलन में प्रदेश मंत्री हर्ष गोयल, प्रदेश मंत्री आनंद अग्रवाल, उद्यमी अमर मित्तल, झब्बू लाल तिवारी, सुनील सिंघल, कन्हैया लाल गोयल, आलोक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, महेश चंद अग्रवाल, पीयूष वर्मा, दीपेश अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, अमित अग्रवाल (रिंकू) और राम खंडेलवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Previous Post

रविवार को ताजनगरी में बारिश से हुई दिन की शुरुआत

Next Post

स्वाट टीम और लोहामंडी पुलिस ने पकड़ी 25 लाख की शराब

Related Posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 26, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

September 26, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र में बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर कई...

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

Next Post
स्वाट टीम और लोहामंडी पुलिस ने पकड़ी 25 लाख की शराब

स्वाट टीम और लोहामंडी पुलिस ने पकड़ी 25 लाख की शराब

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नकली साइबर पुलिस अधिकारी बनकर कर रहे थे ब्लैकमेलिंग

नकली साइबर पुलिस अधिकारी बनकर कर रहे थे ब्लैकमेलिंग

September 13, 2022
एसएन मेडिकल कॉलेज में कैंसर रोगियों के लिए बनेगा 150 बेड का सुपर सेंटर

एसएन मेडिकल कॉलेज में कैंसर रोगियों के लिए बनेगा 150 बेड का सुपर सेंटर

June 9, 2022
महिला को बदनाम करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता ने किए अश्लील मैसेज

महिला को बदनाम करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता ने किए अश्लील मैसेज

August 15, 2022
40 करोड़ की लागत से बने संस्कृति भवन का पत्थर गिरा, अनहोनी बची

40 करोड़ की लागत से बने संस्कृति भवन का पत्थर गिरा, अनहोनी बची

May 20, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत
  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.