आगरा। आज सुबह एकता थाना क्षेत्र में दिल्ली से प्रयागराज जा रही बस रास्ता बंद करने के लिए सड़क पर डाले गए मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में हादसे में 14 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया।
शनिवार सुबह करीब चार बजे बस दिल्ली से यात्रियों को लेकर प्रयागराज जा रही थी। आगरा इनर रिंग रोड पर रास्ता बंद करने के लिए मिट्टी के ढेर डाले गए थे। यह चालक को दिखाई नहीं दिए और बस उस पर चढ़ गई। हादसे से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। एंबुलेंस की मदद से सभी 14 घायलों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया।











