आगरा। बमरौली कटारा थाना क्षेत्र में सर्विलांस सेल, एसओजी टीम (पूर्वी जोन) व बमरौली कटारा थाना पुलिस ने बाबरिया गिरोह के 15 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्त में लिया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बमरौली कटारा क्षेत्रान्तर्गत सर्राफा की दुकान में छत काटकर आभूषण चोरी हुए थे। पुलिस चोरों की तलाश में थी। 6 मार्च को पुलिस ने पांच बदमाशों को पकड़कर जेल भी भेजा था। जितेंद्र उर्फ वीरा पुत्र गोपी निवासी धनुपरा फरार था। उस पर 15 हजार का इनाम भी था। रविवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया। बदमाश के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। उसके पास से 850 ग्राम सफेद धातु के आभूषण बरामद हुये हैं।












