• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
चौकी से लेकर थाने तक गया दलाल, पकड़े गए आरोपी की पत्नी से मांगे चार हजार

चौकी से लेकर थाने तक गया दलाल, पकड़े गए आरोपी की पत्नी से मांगे चार हजार

पत्नी ने थाने पहुंच कर दिया हंगामा, इंस्पेक्टर को सुनाई रिकॉर्डिंग, दलाल के खिलाफ चौथ वसूली का मुकदमा

July 21, 2024
in administration, Agra, Police, Uncategorized

आगरा। महिला पर आपत्तिजनक कमेंट के आरोप में शाहगंज थाने में बंद आरोपी को छुड़ाने के लिए एक दलाल ने उसकी पत्नी को फोन कर पैसे मांगे। पैसे के लिए दलाल ने एक नहीं कई फोन किए। महिला थाने आ गई और हंगामा किया। मामला सुर्खियों में आने के बाद दलाल के खिलाफ चौथ वसूली का मुकदमा दर्ज हो गया है, लेकिन उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है जो उसे चौकी पर लैपटॉप के साथ बैठाते थे।

गढ़ी भदौरिया निवासी आरती ने मुकदमा दर्ज कराया। महिला का कहना है कि सराय ख्वाजा के पास ऑटो में जा रही महिला से उसके पति जैकी ने कुछ बोल दिया था। ऑटो में थाने पर तैनात एक पुलिसकर्मी भी सवार था। उसने पीछा करके जैकी को पकड़ लिया। उसे सराय ख्वाजा चौकी पर छोड़ दिया। जानकारी पर आरती अपने भांजे के साथ सराय ख्वाजा चौकी पर आई। उसके पति जैकी ने महिला से माफी मांगी। उसने समझौता लिखकर दे दिया।  आरोप है कि सराय ख्वाजा चौकी के प्राइवेट एजेंट ने आरती के भांजे का मोबाइल नंबर ले लिया। पुलिस आरती के पति को थाने लेकर आई। प्राइवेट एजेंट भी साथ था। थाने से वह आरती के भांजे को फोन करने लगा। पति को छुड़ाने के एवज में चार हजार रुपये मांगने लगा। महिला के पास इतने रुपये नहीं थे। उसने अपनी मजबूरी जताई। प्राइवेट एजेंट ने कई फोन किए। महिला ने कॉल रिकार्ड कर लिया। वह सीधे इंस्पेक्टर शाहगंज के पास पहुंच गई। उन्हें पूरी घटना बताई। रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। मामला बिगड़ता देख आनन-फानन में महिला की तहरीर पर रंगदारी मांगने की धारा के तहत मुकदमा लिखा गया। इंस्पेक्टर शाहगंज कुशलपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा में महिला ने आरोपित का मोबाइल नंबर खोला है।  उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का दलाल था इसलिए नहीं पकड़ा जा रहा ? 

मुकदमा 18 जुलाई को लिखा गया। चार दिन में पुलिस आरोपित को नहीं खोज पाई है। सूत्रों की मानें तो आरोपित को सराय ख्वाजा चौकी पर पुलिस अच्छे से जानती है। वह चौकी पर ही बैठता था। लैपटॉप लेकर आता था। इस दलाल को जिस पुलिसकर्मी ने चौकी पर बैठाया था। वह पूर्व में विवादों में रहा है। एक ऑडियो वायरल होने पर उसका निलंबन हुआ था। ऑडियो में उसने दारू की डिमांड की थी। क्या पुलिस से मित्रता के चलते उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है?

पुलिस कमिश्नर की सख्ती के बाद भी नहीं सुधर रहे थाना और चौकी प्रभारी

पुलिस कमिश्नर ने कई मीटिंग में कहा है की चौकी और थाने पर बाहरी व्यक्ति को ना बैठाया जाए। इसके बावजूद कई थाने और चौकी दलाल चला रहे हैं। चर्चा है कि पुलिसकर्मियों ने यह इसलिए पाल रखे हैं जिससे वह लोगों से सीधे पैसे मांग सकें। क्योंकि पुलिसकर्मी मांगेंगे तो उनके फंसने की संभावना रहेगी। 

Previous Post

दरोगा को गोली मारने वाले हिस्ट्रीशीटर से माला पहनने वाले थानाध्यक्ष हटाए गए

Next Post

सिकंदरा थाने में लोन लेकर दी गई रिश्वत के मामले में महिला पुलिसकर्मी हुई दोषी, इंस्पेक्टर को मिली क्लीन चिट

Related Posts

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

Next Post
सिकंदरा थाने में लोन लेकर दी गई रिश्वत के मामले में महिला पुलिसकर्मी हुई दोषी, इंस्पेक्टर को मिली क्लीन चिट

सिकंदरा थाने में लोन लेकर दी गई रिश्वत के मामले में महिला पुलिसकर्मी हुई दोषी, इंस्पेक्टर को मिली क्लीन चिट

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ग्वालियर हाईवे पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

ग्वालियर हाईवे पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

January 5, 2026
प्रो. अनुराग शुक्ला ने फिर से लिया आगरा कॉलेज में प्राचार्य का चार्ज

प्रो. अनुराग शुक्ला ने फिर से लिया आगरा कॉलेज में प्राचार्य का चार्ज

May 1, 2024
सदर पुलिस की हुई चोर से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

सदर पुलिस की हुई चोर से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

May 11, 2025
छापा मार कर पकड़ी डेढ़ कुंतल पॉलीथिन, 29 हजार का जुर्माना

छापा मार कर पकड़ी डेढ़ कुंतल पॉलीथिन, 29 हजार का जुर्माना

November 20, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.