• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सिकंदरा थाने में लोन लेकर दी गई रिश्वत के मामले में महिला पुलिसकर्मी हुई दोषी, इंस्पेक्टर को मिली क्लीन चिट

सिकंदरा थाने में लोन लेकर दी गई रिश्वत के मामले में महिला पुलिसकर्मी हुई दोषी, इंस्पेक्टर को मिली क्लीन चिट

एक पीड़ित ने क्रेडिट कार्ड पर लोन लेकर दी थी रिश्वत, इंस्पेक्टर और महिला कांस्टेबल पर लगाए थे आरोप

July 21, 2024
in administration, Agra, Corruption, Police, Uncategorized

आगरा। सिकंदरा थाने के इंस्पेक्टर और एक महिला पुलिसकर्मी की शिकायत हुई थी कि उनके द्वारा अवैध हिरासत में रखकर छोड़ने के नाम पर पीड़ित से 30 हजार रुपये वसूले गये। यह रिश्वत उसने थाने के अंदर ही क्रेडिट कार्ड पर लोन लेकर दी थी। प्रारंभिक जांच में इंस्पेक्टर (जो कि इस समय मथुरा में हैं) और महिला कांस्टेबल दोनों ही दोषी पाए गए थे। इसके बाद विभागीय जांच शुरू हुई। विभागीय  जांच में कांस्टेबल को एसीपी लोहामंडी ने दोषी माना है। 

आवास विकास कालोनी सेक्टर 12 बी निवासी बनवारी ने 22 नवंबर को तत्कालीन पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह से शिकायत की थी। शिकायत में उसने कहा था कि 14 अक्तूबर 2023 को देहरादून से बड़े भाई का उसके पास फोन आया। बताया कि गांव नगला मुरली, रुनकता में पिता वीरेंद्र सिंह और परिवार की महिलाओं के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। उस समय वह गुरुद्वारे के पास था। उसने 112 नंबर पर फोन किया। मदद नहीं मिली तो रुनकता चौकी पर गया। वहां सुनवाई नहीं होने पर वह सिकंदरा थाने आया। पुलिस ने सुनवाई की बजाए उसे ही थाने में बैठा लिया। पिता और एक भाई भी साथ थे। छोड़ने के एवज में उससे 30 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई। रिश्वत का आरोप तत्कालीन इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही और महिला कांस्टेबल अंजलि पर लगाया। शिकायत में कहा कि उसके पिता पर उस समय महज दस हजार रुपये थे। उसने थाने के अंदर ही क्रेडिट कार्ड पर लोन लिया। ऑन लाइन रकम अपने दोस्त को ट्रांसफर की। वह अपने एटीएम से रुपये निकालकर लेकर आया। रात में दो बजे 30 हजार रुपये लेकर पुलिस ने उसे छोड़ा। रकम उसने महिला सिपाही  के हाथ में दी थी।
शिकायत पर प्रारंभिक जांच एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद को दी गई थी। उन्होंने अपनी जांच में तत्कालीन इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही और महिला आरक्षी अंजलि को दोषी पाया था। विभागीय जांच एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी को दी गई। उन्होंने महिला आरक्षी को रिश्वत लेने के आरोप में दोषी पाया है। इंस्पेक्टर को क्लीन चिट दे दी गई है। एसीपी लोहामंडी ने महिला कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट डीसीपी सिटी को दे दी है। जिस हिसाब से पुलिस कमिश्नर सख्त छवि के हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है महिला कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा भी दर्ज कराया जा सकता है। 

Previous Post

चौकी से लेकर थाने तक गया दलाल, पकड़े गए आरोपी की पत्नी से मांगे चार हजार

Next Post

जुआरियों, सटोरियों, अपराधियों को गलत काम नहीं करने की दिलाई गई शपथ

Related Posts

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

October 15, 2026

आगरा। ग्रीन गैस बिल भुगतान के नाम पर साइबर ठगों के द्वारा लगातार लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।...

कल मुख्यमंत्री आगरा में

कल मुख्यमंत्री आगरा में

October 15, 2026

आगरा। कल शुक्रवार को मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम, टाटा ग्राउंड सहित...

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

October 14, 2026

आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं...

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

October 14, 2026

आगरा। टॉरेंट पावर द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को टीआर उत्सव भवन पर मेगा...

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

Next Post
जुआरियों, सटोरियों, अपराधियों को गलत काम नहीं करने की दिलाई गई शपथ

जुआरियों, सटोरियों, अपराधियों को गलत काम नहीं करने की दिलाई गई शपथ

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

तगादा करने पर पैसे नहीं मिले तो बच्चे का किया अपहरण, दो घंटे में बरामद

तगादा करने पर पैसे नहीं मिले तो बच्चे का किया अपहरण, दो घंटे में बरामद

December 11, 2022

पूर्व कुलपति सहित नौ लोगों के खिलाफ कोर्ट ने दिए सीओ हरीपर्वत को जांच के आदेश

January 28, 2022
कई गाड़ियां चोरी करने में शामिल रहा 10 हजार का इनामी श्रीधर पुलिस ने दबोचा

कई गाड़ियां चोरी करने में शामिल रहा 10 हजार का इनामी श्रीधर पुलिस ने दबोचा

October 13, 2022
बहन से प्रेम संबंध के चलते बीयर पीने के बहाने बुलाकर कर दी युवक की हत्या

बहन से प्रेम संबंध के चलते बीयर पीने के बहाने बुलाकर कर दी युवक की हत्या

July 14, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी
  • कल मुख्यमंत्री आगरा में
  • मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
  • टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.