आगरा। नेशनल हाईवे पर लोक निर्माण विभाग के जेई से लूट करने वाले ऑटो सवार बदमाशों को एसओजी और एत्मादपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बीती चार जुलाई को कुबेरपुर चौराहे के पास रोहित कुमार के साथ ऑटो सवार बदमाशों ने मारपीट कर लूटपाट की थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद एत्मादपुर पुलिस लुटेरे ऑटो वाले की तलाश में थी।आज चेकिंग के दौरान एसओजी टीम और एत्मादपुर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया। डीसीपी वेस्ट सोनम कुमार ने बताया कि शातिर बदमाश साहिल, अरबाज खान और सोनू खान हैं। ये लूट करने से पहले रेकी करते थे। फिर घटना को अंजाम देते थे। गिरफ्तार किए लुटेरे पेशेवर अपराधी हैं। इससे पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं, जिसमें जेल भी गए हैं।पुलिस द्वारा अभी उक्त शातिर अपराधियों की क्रिमिनल हिस्ट्री खगाली जा रही है।











