• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कुशवाहा समाज आक्रोशित, 48 घंटे में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो मंत्री और उनके बेटे के पूरे जिले में फूकेंगे पुतले

कुशवाहा समाज आक्रोशित, 48 घंटे में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो मंत्री और उनके बेटे के पूरे जिले में फूकेंगे पुतले

शुक्रवार को पीड़ित की पत्नी ने कुशवाहा समाज के साथ की पत्रकार वार्ता

May 17, 2024
in administration, Agra, Crime, Education, News

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर के माली से उच्च शिक्षा मंत्री के पुत्र द्वारा मारपीट किए जाने और शौचालय साफ कराने, झाड़ू, पोछा लगवाने के मामले में उनकी पत्नी की तहरीर पर  मुकदमा दर्ज नहीं होने को लेकर कुशवाहा समाज आक्रोशित है। आरोप लगाया गया है कि थाना पुलिस और आगरा के पुलिस अधिकारी मंत्री के प्रभाव में हैं। कुशवाहा समाज के द्वारा अल्टीमेटम दिया गया है कि अगर 48 घंटे के अंदर मंत्री के पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो पूरे जिले में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उनके बेटे अलौकिक उपाध्याय के पुतले दहन किए जाएंगे। इसके साथ ही डिप्टी रजिस्ट्रार पवन कुमार को निलंबित करने की मांग भी की गई है। 

बता दें की विश्वविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दिनेश कुशवाहा माली का कार्य करते हैं। दिनेश कुशवाहा ने मंगलवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। उनकी पत्नी साक्षी कुशवाहा का वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह आरोप लगा रही थीं कि मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के बेटे अलौकिक उपाध्याय ने उनके पति को बेरहमी से पीटा था। वह वहां दो साल से काम कर रहे हैं, उन्हें छुट्टी भी नहीं दी जाती है। संडे को नहीं जाने पर उन्हें मंत्री पुत्र ने पीटा है। मामले में विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ ने ताले डाल दिए थे। बुधवार को भी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार किया था। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी की मांग पर उप कुलसचिव पवन कुमार को प्रशासन विभाग से हटा दिया गया है। उनकी जगह ममता सिंह को प्रशासन विभाग दिया गया था।

बुधवार शाम को दिनेश कुशवाहा की पत्नी साक्षी कुशवाहा मंत्री और उनके बेटे के खिलाफ नाई की मंडी थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में लिखा है कि उनके पति विश्वविद्यालय में 2006 से कार्यरत हैं। पिछले दो साल से विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव पवन कुमार द्वारा उनके पति को उच्च शिक्षा मंत्री के आवास पर कार्य करने के लिए भेज दिया गया था। यहां पर उनसे घरेलू, व्यक्तिगत कार्य जैसे झाड़ू, पोछा लगवाना, गाड़ियों की सफाई कराना, शौचालय साफ करवाना आदि कराए जाते थे। उनके पति के द्वारा कई बार विरोध किया गया लेकिन पवन कुमार द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री के दबाव में नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देकर चुप करा दिया गया। रविवार को पति के काम पर नहीं जाने के कारण 13 मई को उच्च शिक्षा मंत्री के बेटे अलौकिक उपाध्याय ने उनको गालियां देते हुए बेरहमी से पीटा और धमकी दी जहां चाहे जहां शिकायत कर ले, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पूरे विश्वविद्यालय को मैं और मेरे पिताजी चलाते हैं। आहत होकर मेरे पति ने 14 मई को सुबह सुसाइड नोट लिखने के बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उनकी पत्नी ने तहरीर में यह भी लिखा है कि अगर भविष्य में उनके पति के साथ या परिजनों के साथ कोई घटना होती है तो उसके जिम्मेदार उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उनके बेटे अलौकिक उपाध्याय होंगे। डीसीपी सिटी ने कहा था कि पहले मामले में जांच होगी। कर्मचारी वहां काम करता था या नहीं। उसके बाद कोई आगे विधिक कार्रवाई होगी। 

दिनेश कुशवाह की पत्नी साक्षी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि 15 मई को थाना नाई की मंडी में मंत्री के पुत्र अलौकिक उपाध्याय द्वारा पति दिनेश कुशवाह को जूतों से पीटने, उत्पीड़न करने और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने की तहरीर दी थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कुशवाह समाज का कहना है कि उनके पास दिनेश के उच्च शिक्षा मंत्री के घर पर काम करने के डिजिटल साक्ष्य हैं। मंत्री के आवास पर सीसीटीवी भी लगा हुआ है उसे देखा जा सकता है, दिनेश कुशवाह की लोकेशन भी चेक की जा सकती है उससे स्पष्ट हो जाएगा कि वह वहां काम कर रहा था या नहीं। कुशवाहा समाज के लोगों ने कहा कि अगर 48 घंटे के अंदर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो पूरे जिले में उच्च शिक्षा मंत्री और उनके बेटे का पुतला दहन किया जाएगा।

Previous Post

20 दिन पहले गोली मारने की दी थी धमकी, पुलिस ने नहीं की सुनवाई, दबंग ने मारी गोली

Next Post

तीन जूता कारोबारियों पर आयकर विभाग की जांच

Related Posts

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

July 25, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए कक्षा नौ के दोनों...

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

July 24, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा नौ के दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से...

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

July 24, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को आगरा के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान...

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

July 23, 2026

आगरा। सैंया अंतर्गत आगरा ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल से वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा है।...

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

July 23, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट ने ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) क्षेत्र के उद्योगों को बड़ी राहत देते हुए आगरा और फिरोजाबाद समेत...

Next Post
तीन जूता कारोबारियों पर आयकर विभाग की जांच

तीन जूता कारोबारियों पर आयकर विभाग की जांच

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कासगंज से इलाज के लिए आगरा आया बंदी हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार

कासगंज से इलाज के लिए आगरा आया बंदी हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार

August 9, 2025
आगरा कॉलेज ने एलएलएम में प्रवेश के लिए पहली कट ऑफ जारी की

आगरा कॉलेज ने एलएलएम में प्रवेश के लिए पहली कट ऑफ जारी की

July 15, 2025
सिकंदरा में परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर चढ़ने वाले चार युवक गिरफ्तार

सिकंदरा में परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर चढ़ने वाले चार युवक गिरफ्तार

April 18, 2026
इंस्पेक्टर का आपत्तिजनक बातचीत का ऑडियो हुआ वायरल

इंस्पेक्टर का आपत्तिजनक बातचीत का ऑडियो हुआ वायरल

September 16, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला
  • अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ
  • दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप
  • मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.