• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

प्रशासन ने किसानों से सात दिन का समस्या के समाधान के लिए समय मांगा

June 2, 2026
in administration, Agra

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड पार्सल तृतीय चरण की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर वह आक्रोशित थे। प्राधिकरण में सचिव की कार्यशैली से वह और खफा हो गए और धरने पर बैठ गए। 

किसान नेता श्याम सिंह चाहर के नेतृत्व में सैकड़ों किसान आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) मुख्यालय पहुंचे और अधिकारियों पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने एडीए कार्यालय के गेट पर धरना देकर करीब एक घंटे तक किसी को अंदर आने और बाहर जाने नहीं दिया। किसानों का आरोप था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा था कि यदि जमीन ली जाए तो वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दिया जाए अथवा जमीन वापस की जाए, लेकिन एडीए अधिकारी इस नीति की अनदेखी कर सरकार की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं। धरने के दौरान स्थिति को देखते हुए एडीए अधिकारियों ने थाना लोहामंडी प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर बुला ली। बाद में किसानों और एडीए अधिकारियों के बीच वार्ता हुई, लेकिन जब एडीए सचिव संजय सिंह ने किसानों को बताया कि न तो जमीन वापस की जा सकती है और न ही वर्तमान दरों पर मुआवजा दिया जा सकता है, तो किसान बैठक छोड़कर सीधे मंडलायुक्त आवास पहुंच गए। वहां भी किसानों ने एक घंटे तक धूप में धरना दिया और अपनी मांगों पर अड़े रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसीपी सदर रामप्रवेश गुप्ता, सदर एसडीएम, एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर मंडलायुक्त कार्यालय ले गए, जहां किसानों और प्रशासन के बीच दोबारा वार्ता हुई। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार, एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, एडीए सचिव संजय सिंह सहित एक दर्जन से अधिक अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में प्रशासन ने किसानों से सात दिन का समय मांगा और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि या तो भूमि वापसी के विकल्प पर विचार किया जाएगा अथवा प्रथम चरण के किसानों की तरह उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही 9 जून 2026 को इनर रिंग रोड लैंड पार्सल तृतीय चरण क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने का आश्वासन भी दिया गया। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने आरोप लगाया कि एडीए सचिव ने किसानों के लिए कार्यालय के गेट बंद करा दिए और बैठक में किसानों को प्रवेश नहीं करने दिया। उन्होंने कहा कि जब किसानों को बुलाया गया था तो फिर उन्हें रोका क्यों गया। उन्होंने दो टूक कहा कि किसानों की मांग केवल दो हैं- जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो। किसान नेता लाखन सिंह त्यागी ने आरोप लगाया कि इनर रिंग रोड लैंड पार्सल तृतीय चरण का भूमि अधिग्रहण पूरी तरह त्रुटिपूर्ण और किसानों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि संबंधित भूमि का वर्तमान मूल्य लगभग 49,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर है, जबकि किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया। उनका आरोप था कि एडीए और विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (एसएलओ) की पूरी प्रक्रिया सवालों के घेरे में है। किसान नेता सोमवीर यादव ने कहा कि 16 वर्ष बीत जाने के बाद भी किसान अपनी जमीन पर भौतिक कब्जे में हैं। यदि प्रशासन ने वास्तव में भूमि अधिग्रहण किया है तो जमीन आज तक किसानों के कब्जे में क्यों है। वहीं प्लॉट धारक नागेंद्र फौजी ने कहा कि एडीए अधिकारियों द्वारा लगातार अन्याय किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ताज सिटी आलू उत्पादक समिति के प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण बघेल ने किसानों के साथ अन्याय बंद करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। किसान नेता मुकेश पाठक ने कहा कि अब किसान चुप बैठने वाले नहीं हैं। यदि 9 जून तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ तो सैकड़ों किसान मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचकर अनशन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ गांवों में आज तक केवल छह प्रतिशत मुआवजा ही वितरित हुआ है, जबकि अनिवार्य अवार्ड की प्रक्रिया के लिए 80 प्रतिशत मुआवजा भुगतान आवश्यक माना जाता है। किसानों ने अधिग्रहण प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की।

Previous Post

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

Next Post

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

Related Posts

होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

June 9, 2026

आगरा। इरदतनागर थाना क्षेत्र के कुर्रा मोड़ पर एक होटल में महिला के साथ रंगरलिया मना रहे साले को उसके...

उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत

उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत

June 9, 2026

आगरा। मंगलवार सुबह फतेहाबाद क्षेत्र में उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर बांध वाले घाट पर डूब गए। मौके...

फतेहाबाद में दो शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

फतेहाबाद में दो शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

June 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक...

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

June 8, 2026

आगरा। छात्रा से छेड़छाड़ के मुकदमे में आरोपित व निलंबित फायरमैन  वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंच गया,...

आगरा में 28 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा

आगरा में 28 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा

June 8, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा सोमवार से...

आगरा में थर्ड डिग्री का एक और मामला: आरोप है सिकंदरा पुलिस ने महिला को लात-घूसों बेल्टों से पीटा, मेडिकल में चोटों की पुष्टि, FIR के आदेश

आगरा में थर्ड डिग्री का एक और मामला: आरोप है सिकंदरा पुलिस ने महिला को लात-घूसों बेल्टों से पीटा, मेडिकल में चोटों की पुष्टि, FIR के आदेश

June 8, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। सिकंदरा थाने में एक महिला को पुलिस...

Next Post
बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कोतवाली में दिनदहाड़े लूट की घटना से मची खलबली, जांच के बाद निकली फर्जी

कोतवाली में दिनदहाड़े लूट की घटना से मची खलबली, जांच के बाद निकली फर्जी

March 19, 2025
जनकपुरी महोत्सव 2023: ट्रेफिक डायवर्जन, 10 और 11 अक्टूबर को संभल कर निकलें

जनकपुरी महोत्सव 2023: ट्रेफिक डायवर्जन, 10 और 11 अक्टूबर को संभल कर निकलें

October 8, 2023
ताजमहल देखने आई आंध्र प्रदेश की पर्यटक की मौत

ताजमहल देखने आई आंध्र प्रदेश की पर्यटक की मौत

June 22, 2024
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन कारों में भिड़ंत, चार घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन कारों में भिड़ंत, चार घायल

December 9, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट
  • उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत
  • फतेहाबाद में दो शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
  • फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.