• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026
in accident, administration, Agra

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की आरसी कॉम्पैक्टर गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि दोनों की जान बच गई, लेकिन साइकिल पूरी तरह टूट गई और दोनों छात्र घायल हो गए।

घायल छात्र पवन कुमार ने बताया कि कॉलेज की छुट्टी के बाद वह अपने साथी के साथ साइकिल से घर जा रहा था। नगर निगम का ट्रक पास से गुजर रहा था, तभी चालक ने अचानक उनकी तरफ कट मार दिया। ट्रक का आगे का हिस्सा तो निकल गया, लेकिन पीछे का हिस्सा साइकिल में जा लगा। टक्कर से साइकिल टूट गई। दूसरे छात्र अनुज ने बताया कि वह साइकिल चला रहा था और पवन पीछे बैठा था। अचानक ट्रक ने कट मारा और टायर साइकिल के ऊपर चढ़ गया। उसने समय रहते कूदकर जान बचाई। अनुज ने कहा, “मैं मरने से बचा हूं बिल्कुल।” एक छात्र की जांघ में और दूसरे के कंधे व पैर में चोट आई है। हादसे के बाद नगर निगम के वाहनों के संचालन और चालकों की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरबीएस कॉलेज जैसे व्यस्त इलाके में छुट्टी के समय भीड़ रहती है, बावजूद इसके भारी वाहनों का लापरवाही से गुजरना छात्रों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गया है।

Previous Post

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

Next Post

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

Related Posts

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

October 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव में शुक्रवार को मतदान है। आज शाम को...

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

October 21, 2026

आगरा। रकाबगंज में ललित की मौत के मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल...

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

October 21, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेड़ी बगिया पर घर में सहेली को रखने का विरोध कर रहे भाई ने...

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

October 20, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़ के दौरान व्यापारी नेता के छोटे भाई की पत्नी की हाथों से सोने की...

Next Post
पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सीबीआई अधिकारी बनकर वायु सेना स्टेशन परिसर में घुसने का प्रयास कर रहा था युवक, गिरफ्तार

सीबीआई अधिकारी बनकर वायु सेना स्टेशन परिसर में घुसने का प्रयास कर रहा था युवक, गिरफ्तार

April 20, 2023

कल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 69 छात्रों को मिलेंगे 109 मेडल

December 24, 2021
जयचंद मानहानि केस में 18 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

जयचंद मानहानि केस में 18 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

July 9, 2025
हरीपर्वत में ब्रेड फैक्ट्री में हुआ धमाका, 12 से 14 लोग घायल

हरीपर्वत में ब्रेड फैक्ट्री में हुआ धमाका, 12 से 14 लोग घायल

January 16, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा
  • एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद
  • एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी
  • ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.