• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो संदिग्ध रूप से आरोपी से मिलती-जुलती दिखाई दी वही से मिली लीड

June 2, 2026
in Agra, Crime, Police

आगरा। आगरा पुलिस ने 25 सालों से फरार एक आरोपी को एआई तकनीक की मदद से गिरफ्तार किया है। उस पर 50 हजार का इनाम था। 

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के अनुसार, थाना नाई की मंडी में दर्ज एक पुराने मुकदमे में आरोपी सैमुअल वर्ष 2002 से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पिछले छह महीनों से थाना नाई की मंडी पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने रिकॉर्ड से आरोपी की 25 साल पुरानी तस्वीर निकाली। इसके बाद AI तकनीक की मदद से उस तस्वीर को वर्तमान उम्र के अनुसार तैयार कराया गया, ताकि यह अंदाजा लगाया जा सके कि आज आरोपी कैसा दिखाई देता होगा। पुलिस ने एआई से तैयार की गई तस्वीर को विभिन्न डिजिटल रिकॉर्ड और डेटाबेस में मिलान के लिए लगाया। इसी दौरान एक ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो संदिग्ध रूप से आरोपी से मिलती-जुलती दिखाई दी। यह लाइसेंस ‘सहदेव सिंह यादव’ नाम से जारी किया गया था। पुलिस ने जब लाइसेंस की विस्तृत जानकारी जुटाई तो पता चला कि इस नाम से दिल्ली में एक कार के कई ट्रैफिक चालान दर्ज हैं। पुलिस ने चालान में दर्ज कार नंबर की जांच की। जांच में जो तथ्य सामने आया, उसने पुलिस को भी चौंका दिया। जिस युवती को भगाने के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज था, वही कार उसके नाम पर रजिस्टर्ड निकली। यहीं से पुलिस को यह विश्वास हो गया कि सहदेव सिंह यादव और फरार आरोपी सैमुअल एक ही व्यक्ति हैं। पुख्ता सबूत मिलने के बाद नाई की मंडी पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हुई। पुलिस ने आरोपी के पते के आसपास गुप्त निगरानी शुरू की। एक सिपाही को स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने के लिए लगाया गया। कई दिनों की पड़ताल और पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह ही सैमुअल है और वर्षों से अलग-अलग नामों से रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2002 में उसने आगरा में 1.75 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में उसके दो साथी गिरफ्तार हो गए थे, लेकिन वह फरार होने में सफल रहा। पुलिस से बचने के लिए उसने सबसे पहले आगरा की संपत्ति बेच दी और उत्तर-पूर्वी राज्यों की ओर चला गया। कुछ समय वहां रहने के बाद वह गुजरात पहुंचा और फिर दिल्ली में आकर बस गया। इस दौरान उसने अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से पहचान बनाई। उसने अपने तीन नाम बताए सैमुअल, अमित मिश्रा और सहदेव यादव। दिल्ली में उसने सहदेव यादव के नाम से नई पहचान बनाई और इसी नाम से ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवा लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता मूल रूप से असम के रहने वाले थे। बाद में उन्होंने धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपना लिया था। इसी कारण उसकी पहचान और पारिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर भी कई स्तरों पर भ्रम बना रहा।

Previous Post

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

Next Post

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

Related Posts

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

Next Post
जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ताजनगरी में शहर से लेकर देहात तक लोग योग करते हुए आए नजर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ताजनगरी में शहर से लेकर देहात तक लोग योग करते हुए आए नजर

June 21, 2025
ट्रांस यमुना पुलिस ने नकली शैंपू बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

ट्रांस यमुना पुलिस ने नकली शैंपू बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

March 1, 2024
त्रिपुरा के सीएम बिप्लव देव का इस्तीफा, डा. माणिक साहा नये मुख्यमंत्री

त्रिपुरा के सीएम बिप्लव देव का इस्तीफा, डा. माणिक साहा नये मुख्यमंत्री

May 14, 2022
छह वर्षीय बालिका से 11 वर्ष के बालक ने किया दुष्कर्म

छह वर्षीय बालिका से 11 वर्ष के बालक ने किया दुष्कर्म

April 7, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं
  • शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर
  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.