• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

आरोप है पांच लाख कैश लेकर पेज बदले गए, विश्वविद्यालय में मची खलबली

June 1, 2026
in administration, Agra, Corruption, Education

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में एक बाबू पर बीएड के चार्ट में पेज बदलने का आरोप है। मामले में कुलसचिव के द्वारा सोमवार को बाबू को निलंबित कर दिया गया है। बाबू के निलंबित होने के बाद विश्वविद्यालय में खलबली मच गई है।

बताया जा रहा है बरेली के रहने वाले एक व्यक्ति के द्वारा कुलसचिव से शिकायत की गई है कि प्रधान सहायक शिव सिंह सत्यापन इंचार्ज के द्वारा  बीएड 2008- 09 का अंक चार्ट का पेज बदला गया है। जिस छात्र के लिए पेज बदला गया है प्रधान सहायक के द्वारा इस पेज को बदलने के लिए पांच लाख कैश लिए गए हैं। आरोप है कि इसी प्रकार के परीक्षा विभाग व चार्ट रूम में अंक चार्ट के पेज बदल दिए गए हैं। एनडी डिग्री कॉलेज शमसाबाद आगरा, विजया डिग्री कॉलेज हाथरस के चार्ट में कुछ पेज भी शिकायत के साथ संलग्न किए गए हैं। हालांकि शिकायत के बाद बाबू ने अपने को बेगुनाह बताया है। कुलसचिव अजय मिश्रा के द्वारा चार्टों को सीज कर दिया गया है। इसके साथ ही बाबू शिव सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मामले में एक जांच समिति भी बनाई गई है। इधर बता दें की पूर्व में भी विश्वविद्यालय में कई बाबू चार्ट में पेज बदलने के मामले में जेल जा चुके हैं। विश्वविद्यालय में रिकॉर्ड से छेड़छाड़ और रोल नंबर जनरेट की एसआईटी, सीबीसीआईडी, पुलिस भी कई बार जांच कर चुकी हैं। एसआईटी ने तो बीएड के कई छात्रों को फर्जी पकड़ा। उनके रोल नंबर चार्ट में जनरेट किए गए थे। इन्होंने बीएड कोर्स में प्रवेश भी नहीं लिया और उसमें प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण भी हो गए। इसके लिए विश्वविद्यालय के कॉकस ने उनसे डेढ़ लाख से दो लाख लिए। जनरेटेड अधिकतर फर्जी छात्र शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर नौकरी कर रहे हैं। 

Previous Post

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

Next Post

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

Related Posts

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

Next Post
AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

18 फरवरी से दो मार्च तक आयोजित होगा ताज महोत्सव 2025

18 फरवरी से दो मार्च तक आयोजित होगा ताज महोत्सव 2025

December 16, 2024
अनन्या की ‘अनन्या कृति’ ने किया मंत्रमुग्ध

अनन्या की ‘अनन्या कृति’ ने किया मंत्रमुग्ध

May 21, 2022
गल्ला व्यापारी और उनकी पत्नी की लूट के बाद हत्या

गल्ला व्यापारी और उनकी पत्नी की लूट के बाद हत्या

July 3, 2022
सीबीसीआईडी के सामने मृतक अधिवक्ता की पत्नी बोलीं उन्हें न्याय मिलना चाहिए नहीं तो आत्महत्या कर लेंगी

सीबीसीआईडी के सामने मृतक अधिवक्ता की पत्नी बोलीं उन्हें न्याय मिलना चाहिए नहीं तो आत्महत्या कर लेंगी

June 24, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर
  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.