आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद में बिना कार्ड किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
शिक्षक में 12 और स्नातक चुनाव में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे पहले सभी बैलेट पेपर की 100-100 की गड्डी बनेगी और मतों की गिनती शुरू होगी। दोपहर 12 बजे तक परिणाम आएगा। एमएलसी चुनाव की दोनों सीट के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। खंड में 412 बूथों में 2.30 लाख मतदाता हैं। अगर शिक्षक चुनाव की बात की जाए तो 150 बूथों में 63 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसी तरह से स्नातक चुनाव में 262 बूथों में 51 प्रतिशत मतदान हुआ था। सोमवार को प्रेक्षक अभिषेक प्रकाश और हीरालाल, मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप, डीएम मनीष बंसल ने गल्ला मंडी का निरीक्षण किया। सोमवार को जिन तीन बूथ पर पुनर्मतदान हुआ है उनकी मतपेटिका भी समय से मंडी समिति में पहुंच गई थी। इधर पुनर्मतदान में तीनों बूथ पर सपा और भाजपाई एक दो बार आमने-सामने भी आए। कई बार बवाल होने से बचा।










