आगरा। कोहरे की बजह से गुरुवार सुबह नौ बजे आगरा कैंट पहुंचने वाली उत्कल एक्सप्रेस शाम 5.41 बजे पहुंची। यात्री ट्रेन का इंतजार करते रहे।
इस समय कोहरे के कारण ट्रेनों की चाल बिगड़ी हुई है। अधिकांश ट्रेनें देरी से चल रही हैं। गुरुवार को निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस तीन घंटे, भोपाल वंदे भारत दो घंटे, कर्नाटक एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस तीन घंटे, कोटा एक्सप्रेस पांच घंटे, अवध एक्सप्रेस छह घंटे, लखनऊ इंटरसिटी साढ़े चार घंटे, मरुधर एक्सप्रेस चार घंटे और उत्कल एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे देरी से आगरा पहुंची। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना से बचने के लिए ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इससे ट्रेनों की समयबद्धता में 40 प्रतिशत की कमी आई है।











