आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी, सास वंदना श्राफ, श्वसुर सिरिल श्राफ, साले ऋषभ श्राफ और बच्चे उनके साथ थे। परिवार ने डायना बेंच पर फोटो शूट किया और गाइड से ताजमहल की पच्चीकारी, इतिहास तथा ‘काले ताजमहल’ के बारे में जानकारी ली। इस दौरान परिधि अडानी ने अपनी सादगी और शालीनता से लोगों का ध्यान खींचा। सुरक्षाकर्मियों द्वारा पर्यटकों को हटाने के प्रयास पर उन्होंने पहले पर्यटकों को फोटो कराने के लिए कहा। अडानी परिवार करीब एक घंटे तक ताजमहल में रहा।
करण अडानी शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपने परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। उनके साथ पत्नी परिधि अडानी, सास वंदना श्राफ, श्वसुर सिरिल श्राफ, साले ऋषभ श्राफ और बच्चे भी मौजूद थे। ताजमहल पहुंचने के बाद परिवार ने स्मारक परिसर में प्रवेश किया और अलग-अलग हिस्सों को देखा। अडानी परिवार के साथ निजी सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। उनकी यात्रा को देखते हुए ताज सुरक्षा के जवानों ने भी सुरक्षा व्यवस्था संभाली। हालांकि, इस वीआईपी परिवार की यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा करण अडानी की पत्नी परिधि अडानी के सहज और शालीन व्यवहार की रही। डायना बेंच पर फोटो खिंचवाने को लेकर जब सुरक्षाकर्मियों ने वहां मौजूद पर्यटकों को हटाने की कोशिश की तो परिधि अडानी ने खुद पर्यटकों से पहले फोटो कराने के लिए कहा। उनके इस व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया। ताजमहल परिसर में घूमने के दौरान अडानी परिवार डायना बेंच पर फोटो शूट के लिए पहुंचा। उस समय वहां पहले से ही बड़ी संख्या में पर्यटक फोटो खिंचवा रहे थे। सुरक्षा कारणों से करण अडानी के साथ आए सुरक्षाकर्मियों ने वहां मौजूद कुछ पर्यटकों को हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान परिधि अडानी ने पर्यटकों के प्रति सहजता दिखाते हुए उनसे कहा कि पहले आप अपनी फोटो करा लीजिए। इसके बाद पर्यटकों ने आराम से अपनी तस्वीरें खिंचवाईं और उनके बाद करण अडानी व उनके परिवार ने डायना बेंच पर फोटो शूट कराया। परिधि अडानी के इस व्यवहार की वहां मौजूद पर्यटकों के बीच चर्चा होती रही।










