• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों को लाठी डंडे से पीटा

विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों को लाठी डंडे से पीटा

एक कर्मचारी और एक पदाधिकारी घायल, दोनों पक्ष थाने में पहुंचे

January 24, 2024
in Agra, Crime, Education, News

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में बुधवार को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों के बीच में मारपीट हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। हैरानी की बात यह रही कि पुलिस के सामने ही मारपीट हुई और पुलिस मूर्कदर्शक बनी रही। 

बताया जा रहा है एलएलबी विभाग में तैनात कर्मचारी आशीष के पास में कुछ विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी मार्कशीट और डिग्री संबंधी समस्या को लेकर आए थे। कर्मचारी और पदाधिकारियों के बीच में कहासुनी हो गई। कर्मचारी आशीष का आरोप है कि पदाधिकारियों ने उसके साथ में मारपीट कर दी। वह उसे जान से मारने पर आमादा थे। शोर मचाने पर अन्य कर्मचारी मौके पर आ गए। साथी कर्मचारी की पिटाई होता देख सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर मारपीट करने वाले पदाधिकारी को पकड़ लिया और उनके साथ में मारपीट कर दी। पदाधिकारी के पकड़े जाने पर विद्यार्थी परिषद के अन्य पदाधिकारी भी लाठी डंडे लेकर मौके पर आ गए।  दूसरी बार फिर पुलिस के सामने ही कर्मचारी आशीष को पीटा गया। इसके बाद कर्मचारी भी आग बबूला हो गए। पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में झड़प होती रही लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर सकी। काफी देर हंगामा होने के बाद पुलिस ने दो पदाधिकारी और दो कर्मचारियों को पकड़ लिया और उन्हें थाने ले जाने लगी। कर्मचारियों के पकड़े जाने पर सभी कर्मचारी लामबंद हो गए। उन्होंने विश्वविद्यालय का गेट बंद कर लिया। वह बोले कि कर्मचारी की पिटाई हुई है और पुलिस उल्टा कर्मचारियों को गिरफ्तार कर रही है। विरोध होता देख दोनों कर्मचारी पुलिस ने जीप से उतार दिए। पुलिस दोनों पदाधिकारी को थाने ले गई है। विद्यार्थी परिषद के महानगर मीडिया संयोजक आकाश शर्मा ने बताया कि एक पदाधिकारी प्रशांत यादव को काफी चोट आई है। कर्मचारियों ने उसके साथ में मारपीट की है। इधर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों का कहना है कि उनके कर्मचारी को बुरी तरीके से पीटा गया है उसके भी चोट आई है। मामले में देर रात घायल विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी प्रशांत यादव की तहरीर पर 6 नामजद और 15- 20 अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। वही कर्मचारी आशीष की ओर से भी तहरीर दी गई है। 

कर्मचारी आशीष को डंडों से पीटते हुए कार्यकर्ता।
विद्यार्थी परिषद का घायल पदाधिकारी।
Previous Post

जमीन कांड: फरार इनामी बिल्डर, उसके बेटे को पकड़ने में 17 दिन बाद भी लगी है पुलिस

Next Post

भाजपा नेता के साथ ड्यूटी छोड़कर जाने में एक और सिपाही हुआ निलंबित

Related Posts

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

October 24, 2026

आगरा। आगरा में सड़कों के धंसने से लगातार भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे...

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

October 24, 2026

आगरा। आगरा में तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान मतदान होगा। इसके...

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

Next Post
भाजपा नेता के साथ ड्यूटी छोड़कर जाने में एक और सिपाही हुआ निलंबित

भाजपा नेता के साथ ड्यूटी छोड़कर जाने में एक और सिपाही हुआ निलंबित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मंत्री असीम अरुण ने स्टूडेंट बन कर क्लास अटेंड की

मंत्री असीम अरुण ने स्टूडेंट बन कर क्लास अटेंड की

March 29, 2023
फतेहपुर सीकरी में शव का पांच घंटे बाद होने दिया अंतिम संस्कार, एसीपी और इंस्पेक्टर के निलंबन की मांग

फतेहपुर सीकरी में शव का पांच घंटे बाद होने दिया अंतिम संस्कार, एसीपी और इंस्पेक्टर के निलंबन की मांग

June 22, 2024
दुनिया के टॉप-5 अमीरों में शामिल हुए गौतम अडानी

दुनिया के टॉप-5 अमीरों में शामिल हुए गौतम अडानी

April 24, 2022
गंगाजल की जगह आ रहा है गंदा और बदबूदार पानी

गंगाजल की जगह आ रहा है गंदा और बदबूदार पानी

October 9, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा
  • आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी
  • आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.