• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दुनिया के टॉप-5 अमीरों में शामिल हुए गौतम अडानी

दुनिया के टॉप-5 अमीरों में शामिल हुए गौतम अडानी

April 24, 2022
in Business, Economy, National, News, World

नई दिल्ली। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में बढ़ोतरी लगातार जारी है। उन्होंने संपत्ति के मामले में दुनिया के दिग्गज अरबपति और निवेशक वॉरेन बफे को भी पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार अब अडानी दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अडानी एंड फैमिली की नेटवर्थ बढ़कर 123.2 अरब डॉलर हो गई है। अब दुनिया में चार ही ऐसे लोग बचे हैं, जो अडानी से अधिक अमीर हैं। इनमें 269.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एलन मस्क पहले स्थान पर हैं। ऐमजॉन के जेफ बेजोस 170.2 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर हैं। एलवीएमएच के बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली 166.8 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, माइक्रोसॉफ्टके बिल गेट्स130.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं।

पहले दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में केवल एक ही भारतीय मुकेश अंबानी का नाम होता था। लेकिन अब गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर इस लिस्ट के टॉप-5 में आ गए हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस समय आठवें स्थान पर हैं। फोर्ब्स की इस लिस्ट के अनुसार मुकेश अंबानी की संपत्ति 104.2 अरब डॉलर है। इस महीने की शुरूआत में ही अडानी सबसे अमीर एशियाई अरबपति बन गए थे। 59 साल के अडानी की कंपनियों के शेयरों में इस साल 19 फीसद से 195 फीसद तक का उछाल आया है। गौतम अडानी ने अक्षय ऊर्जा, मीडिया, हवाई अड्डे सहित कई क्षेत्रों में तेजी से विस्तार किया है, यही कारण है कि कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात के क्राउन प्रिंस के भाई द्वारा संचालित अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी ने अडानी की तीन हरित ऊर्जा-केंद्रित फर्मों में 2 अरब डॉलर का निवेश किया है।

Previous Post

रूस जाने से गई थी इमरान की कुर्सी! अब पुतिन के साथ गुपचुप चिट्ठीबाजी कर रहे पीएम शहबाज शरीफ

Next Post

होटल क्लार्क शिराज और एसएनजे गोल्ड से आभूषणों और रुपयों से भरा बैग हुआ चोरी

Related Posts

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

August 3, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने 64 मेधावियों को 88 पदक...

टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

July 30, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट के 23 जुलाई 2026 के आदेश के बाद टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त कर दी...

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

July 23, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट ने ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) क्षेत्र के उद्योगों को बड़ी राहत देते हुए आगरा और फिरोजाबाद समेत...

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

July 17, 2026

आगरा/ फिरोजाबाद। इटावा में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों की शुक्रवार को शिकोहाबाद में नगला कन्हई...

एसजीएसटी ने ग्राहक बनकर रिजॉर्ट में कर चोरी पकड़ी

एसजीएसटी ने ग्राहक बनकर रिजॉर्ट में कर चोरी पकड़ी

July 15, 2026

आगरा। राज्य वस्तु एवं सेवा कर ने ग्राहक बनकर जोया मैरिज लॉन की बुकिंग कराई। फर्म ने जीएसटी रिटर्न में...

Next Post
होटल क्लार्क शिराज और एसएनजे गोल्ड से आभूषणों और रुपयों से भरा बैग हुआ चोरी

होटल क्लार्क शिराज और एसएनजे गोल्ड से आभूषणों और रुपयों से भरा बैग हुआ चोरी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा मे स्कूल वैन चालकों की हड़ताल से अभिभावक हुए परेशान

आगरा मे स्कूल वैन चालकों की हड़ताल से अभिभावक हुए परेशान

July 17, 2026
सदर थाना पुलिस ने लुटेरों से बरामद की 137 किलो चांदी

सदर थाना पुलिस ने लुटेरों से बरामद की 137 किलो चांदी

February 1, 2022
लोक अदालत में 6.56 लाख वाद सुलझे, बना रिकॉर्ड

लोक अदालत में 6.56 लाख वाद सुलझे, बना रिकॉर्ड

September 13, 2025
रोना बंद नहीं करने पर दहशत बरसाने को की फायरिंग

रोना बंद नहीं करने पर दहशत बरसाने को की फायरिंग

January 6, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा के रेलवे स्टेशनों को लेकर संसद में नवीन जैन का सवाल, रेल मंत्री ने दिया लिखित जवाब
  • कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में
  • एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार
  • कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.