• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
चीफ फार्मासिस्ट एक्सपायरी दवाइयों की दर्ज प्रविष्टि का ब्यौरा नहीं दिखा सके, कमिश्नर हुईं नाराज

चीफ फार्मासिस्ट एक्सपायरी दवाइयों की दर्ज प्रविष्टि का ब्यौरा नहीं दिखा सके, कमिश्नर हुईं नाराज

गुरुवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचीं थीं, जिलाधिकारी भी साथ थे

July 25, 2024
in administration, Agra, News

आगरा। मण्डलायुक्त रितु माहेश्वरी ने गुरूवार को जिला अस्पताल की व्यवस्था, साफ सफाई एवं इलाज की सुविधा के साथ साथ पीडब्लूडी और सेतु निगम के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।

मण्डलायुक्त ने सर्वप्रथम आगरा जिला अस्पताल में हड्डी रोग विभाग का दौरा किया। कक्ष में मौजूद चिकित्सक द्वारा अवगत कराया गया कि प्रतिमाह लगभग 40 सर्जरी हो रही हैं जिसमें आयुष्मान योजना के लाभार्थी भी शामिल हैं। ऑर्थो कक्ष से बाहर व्हील चेयर पर पैर में प्लास्टर चढ़े मरीज से हाल चाल लिया। मरीज युवक जानी निवासी गोपालपुरा द्वारा बताया गया कि जिला अस्पताल में उनकी सर्जरी निःशुल्क हुई है, लेकिन ऑर्थो ऑपरेशन हेतु प्रयोग में आने वाले इम्प्लांट का सामान निजी, बाहरी एजेंसी से खरीदा। इस पर उनके द्वारा निर्देश दिए कि जिला अस्पताल में कोई भी बाहरी एजेंसी या व्यक्ति अस्पताल के अंदर इम्प्लांट की बिक्री न करें और न ही चिकित्सक द्वारा इम्प्लांट खरीदने को किसी एजेंसी को रेफर किया जाए।

दवा वितरण कक्ष में रखी दवाईयों की भी उन्होंने जांच की। काउंटर पर दवाई ले रहीं महिला तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल से मिल रही दवाईयों की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान कांउटर के उपर छत का जगह-जगह प्लास्टर टूटा हुआ दिखाई दिया। उन्होंने मेंटेनेंस कराने के निर्देश दिए। आकस्मिक विभाग, एनआरएल वार्ड में भर्ती मरीज व बच्चों के परिजनों से चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे ईलाज के हालचाल लिया। तीमारदारों द्वारा बताया गया कि इलाज, दवाई और खानपान आदि सभी सुविधाएं समय से मिल रहीं है। कोई परेशानी नहीं है। इसके बाद जिला अस्पताल के मेडिकल स्टाक रूम का निरीक्षण किया। दवाइयां की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर एवं एक्सपायरी दवाइयों की दर्ज प्रविष्टि का ब्यौरा मांगा लेकिन कई बार कहने के बावजूद चीफ फार्मासिस्ट एक्सपायरी दवाइयों की दर्ज प्रविष्टि का ब्यौरा नहीं दिखा सके और न ही यह बता सके कि एक्सपायरी दवाइयों को कहां और कैसे निस्तारण किया गया। इससे नाराज मण्डलायुक्त ने चीफ फार्मासिस्ट के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। मरीजों की जांच को संचालित हो रही मशीनों को देखा। अवगत कराया गया कि सीटी स्कैन मशीन से प्रतिदिन 25 से 30 मरीजों की जांच कर पांच मिनट के अंदर ही रिपोर्ट साथ में दी जाती है। लेकिन जांचों की स्थिति सीएम डैशबोर्ड पर अपडेट नहीं की जा रही है। वहीं एक्सरे विभाग में चार में से तीन मशीन सक्रिय मिली। बैटरी खराब होने से एक मशीन बंद थी। अवगत कराया गया कि प्रतिदिन सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक लगभग 400 डिजिटल एक्सरे किये जा रहे हैं। अल्ट्रासाउंड मशीन से होने वाली जांच का रजिस्टर चेक किया। तीन मशीनें होने के बावजूद महीने में केवल 35 से 40 ही जांच की जा रही थी। मण्डलायुक्त ने मानक से कम जांच होने पर नाराजगी जताई और जांचों की संख्या बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि जांच कराने आ रहे मरीज खाली हाथ वापस नहीं लौटने चाहिए। सभी की अल्ट्रासाउंड जांच हो। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त को मेडिको लीगल में मिल रही शिकायतों को लेकर निर्देश दिये कि भविष्य में शिकायतें न आयें और न ही गलत आख्या लगाई जाए। किसी का शोषण न हो यह भी ध्यान रखा जाए।

जिला अस्पताल में मरीजों का हाल-चाल लेते हुए कमिश्नर रितु माहेश्वरी।

इसके बाद मण्डलायुक्त ने पुलिस लाइन के पीछे बन रहे ट्रांजिट हॉस्टल का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि ट्रांजिट हॉस्टल में चार टावर बना रहे हैं। यह प्रोजेक्ट वर्ष 2023 में दो महीने की देरी से शुरू हुआ था। निर्देश दिये कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा के मानकों का ध्यान रखा जाए। दो टॉवर ए और बी का निर्माण कार्य मार्च 2025 तक पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, सीएमएस  राजेन्द्र कुमार, सेतु निगम के परियोजना प्रबन्धक  आर बी दिवाकर, महाप्रबन्धक  वेदप्रकाश, पीडब्लूडी मुख्य अभियन्ता एन के यादव आदि मौजूद रहे।

Previous Post

परिक्रमा मार्ग को 24 घंटे में दुरुस्त करने का नगरायुक्त ने दिया अल्टीमेटम

Next Post

बृज विहार चौकी के पास दिनदहाड़े हो रहा था खनन नहीं दिख रहा पुलिस को

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post
बृज विहार चौकी के पास दिनदहाड़े हो रहा था खनन नहीं दिख रहा पुलिस को

बृज विहार चौकी के पास दिनदहाड़े हो रहा था खनन नहीं दिख रहा पुलिस को

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्मादपुर में चौकीदार की हत्या

एत्मादपुर में चौकीदार की हत्या

April 6, 2022
चोरों को नोटों की गड्डियां गठरी में ले जानी पड़ीं

चोरों को नोटों की गड्डियां गठरी में ले जानी पड़ीं

May 1, 2024
पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में विवि के सात स्वयंसेवकों का हुआ चयन

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में विवि के सात स्वयंसेवकों का हुआ चयन

November 10, 2022
टोल पर हंगामा करने पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कई पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा

टोल पर हंगामा करने पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कई पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा

August 6, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.