• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
फतेहपुर सीकरी में शव का पांच घंटे बाद होने दिया अंतिम संस्कार, एसीपी और इंस्पेक्टर के निलंबन की मांग

फतेहपुर सीकरी में शव का पांच घंटे बाद होने दिया अंतिम संस्कार, एसीपी और इंस्पेक्टर के निलंबन की मांग

खूनी संघर्ष में घायल हुए एक व्यक्ति की देर रात हुई थी मौत

June 22, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। फतेहपुर सीकरी में गुरुवार को खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हुआ था। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के परिजनों की मांग की कि एसीपी अछनेरा और इंस्पेक्टर फतेहपुर सीकरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। इसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।  पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा आश्वासन दिया गया की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार किया। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में फोर्स भी तैनात है।

गांव नगला धीरू में विगत 20 जून को घड़ी चोरी के मामले में जातीय संघर्ष हो गया था, जिसमें गंभीर रूप से घायल ब्रजकिशोर की उपचार के दौरान गत दिवस एसएन हॉस्पिटल में मौत हो गई। शव के पोस्टमार्टम के बाद आज जैसे ही पुलिस एंबुलेंस से मृतक  के शव को गांव लेकर पहुंची तो क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।  पुलिस की लापरवाही के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर नारेबाजी करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने, पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद, पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने, शस्त्र लाइसेंस समेत पूर्व में लगाए गए फर्जी एससी एसटी एक्ट के मुकदमे को खत्म करने के साथ एसीपी अछनेरा व थाना प्रभारी फतेहपुर सीकरी के निलंबन की मांग की गई। प्रभारी डीसीपी वेस्ट अतुल शर्मा, उप जिलाधिकारी किरावली सचिन राजपूत ने प्रार्थना पत्र लेकर उच्च अधिकारियों से वार्ता कर सभी मांगों को पूरी किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने शव का अंतिम संस्कार किया। हंगामा करने वालों में परशुराम स्वाभिमान सेना के जिलाध्यक्ष खेमचंद शर्मा, गोविंद शर्मा, हेमेंद्र तिवारी, आकाश शर्मा, महेश शर्मा, निशु पंडित ,पूर्व प्रधान राजेश शर्मा , ब्लॉक प्रमुख पति गुड्डू चाहर आदि शामिल रहे। 

Previous Post

सादाबाद थाने में पुलिस ने तीन दिन दी किसान को थर्ड डिग्री, दोबारा के डर से किया सुसाइड

Next Post

कोतवाल कहा जाए या मनचला, जिस-जिस जिले में रहे आशिकी के चर्चे सुर्खियों में रहे, निलंबित

Related Posts

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

Next Post
कोतवाल कहा जाए या मनचला, जिस-जिस जिले में रहे आशिकी के चर्चे सुर्खियों में रहे, निलंबित

कोतवाल कहा जाए या मनचला, जिस-जिस जिले में रहे आशिकी के चर्चे सुर्खियों में रहे, निलंबित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

छत्ता में दबंगों ने युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की

छत्ता में दबंगों ने युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की

May 11, 2026
जमीन पर कूड़ा डालने के मामूली विवाद में झगड़ा, चोटिल भाई की मौत

जमीन पर कूड़ा डालने के मामूली विवाद में झगड़ा, चोटिल भाई की मौत

October 6, 2025
टीटीजेड ढांचे की वैज्ञानिक समीक्षा हो, स्पष्ट नीति बने, पूरन डावर ने सीएम को पत्र देकर की मांग

टीटीजेड ढांचे की वैज्ञानिक समीक्षा हो, स्पष्ट नीति बने, पूरन डावर ने सीएम को पत्र देकर की मांग

December 9, 2025
खड़ी बस में तेज गति से आ रहे डम्पर ने टक्कर मारी, परिचालक की मौत

खड़ी बस में तेज गति से आ रहे डम्पर ने टक्कर मारी, परिचालक की मौत

October 26, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.