आगरा। श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति-2024 के बैनर तले रविवार शाम बल्केश्वर चौराहे पर बल्केश्वर महादेव के विशाल मेले का शुभारंभ किया गया।
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महापौर हेमलता दिवाकर, वरिष्ठ क्षेत्रीय पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, मेला समिति के अध्यक्ष महेश निषाद, भाजपा बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष गिर्राज बंसल और पार्षद श्रीमती पूजा बंसल ने नारियल फोड़कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। सभी ने भगवान भोलेनाथ का अर्चन किया और उनसे मेले को निर्विघ्न संपन्न करवाने की प्रार्थना की। इस दौरान वैदिक मंत्र उच्चार संग भोले के सैकड़ों भक्तों द्वारा भोलेनाथ के जयकारों ने बल्केश्वर चौराहा पर भक्ति भाव का संचार कर दिया। इसी के साथ ही श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति-2024 द्वारा मेले में आने वाले लाखों भक्तों की सुविधा के लिए कार्यालय स्थल पर खोया पाया केंद्र, प्राथमिक चिकित्सा शिविर और पेयजल सेवा भी शुरू कर दी गई। मेला शुभारंभ के दौरान टीएन अग्रवाल, भजनलाल मखीजा, मनोज गुप्ता सीमेंट वाले, देवेंद्र गर्ग, नरेंद्र सिंघल आर्य, सुरेश बरेजा, नरेंद्र तनेजा, अभय गुप्ता, करतार सिंह शास्त्री, उपाध्यक्ष इंदर डाबर, सतीश चंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद विमल गुप्ता, महामंत्री मुकेश शर्मा और डॉ. महेश फौजदार, राम मोहन शर्मा (बेबी भाई), संजय वर्मा (पोला भाई), दीपक डावर, शिव शैलेंद्र सिंह, उमेश अरोड़ा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
बल्केश्वर में बाबा बर्फानी की झांकी के दर्शन कर हजारों भक्त हुए निहाल
आगरा। श्रावण मास में बल्केश्वर महादेव मेले के पावन अवसर पर बल्केश्वर महादेव मंदिर में आने वाले हजारों भक्त, श्रद्धालुओं, कांवरियों और परिक्रमार्थियों को ध्यान में रखते हुए बाबा बर्फानी ग्रुप द्वारा महादेव मंदिर मार्ग पर डौलीज पब्लिक स्कूल के निकट बाबा बर्फानी की भव्य झांकी सजाई गई।
रविवार शाम मुख्य अतिथि पार्षद प्रदीप अग्रवाल, क्षेत्रीय पार्षद हरिओम गोयल ‘बाबा’, भाजपा नेता निखिल गोयल और बाबा बर्फानी ग्रुप के अध्यक्ष पीयूष गुप्ता ने संयुक्त रूप से बाबा बर्फानी के समक्ष दीप जलाकर झांकी का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान बाबा बर्फानी, भूखे को अन्न, प्यासे को पानी के साथ हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।
झांकी का शुभारंभ होते ही राह से गुजरने वाले भक्त, श्रद्धालु और परिक्रमार्थी बाबा बर्फानी के दर्शन कर निहाल हो गए। बाबा बर्फानी ग्रुप के सदस्य सभी भक्तों को मिल्क रोज की सेवा प्रदान कर रहे थे। रात 12:00 बजे से शुरू किए गए भंडारे में इडली, सांभर, कचौड़ी और आइसक्रीम का वितरण भी शुरू किया गया। इस दौरान बबली सिंघल, इशांत गुप्ता, मोहित गुप्ता, आशीष गुप्ता, सुशील सिंघल, विपुल अग्रवाल, गौरव खंडेलवाल, विजय मंगल, अतुल शर्मा, अंकुश गुप्ता, मोहित सिंह और कुमार ललित भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।











