• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
घर पर शिवसैनिकों के हल्ला बोल के बाद मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने से पलटीं नवनीत राणा

घर पर शिवसैनिकों के हल्ला बोल के बाद मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने से पलटीं नवनीत राणा

बोलीं- महाराष्ट्र में बंगाल जैसी स्थिति पैदा कर रहे उद्धव ठाकरे

April 23, 2022
in Cultural, National, News, Politics

मुंबई: महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा ने उद्धव ठाकरे सरकार पर जोरदार हमला बोला है। नवनीत राणा ने कहा कि शिवसेना गुंडों की पार्टी बन गई है। सीएम उद्धव ठाकरे केवल लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज करना और उन्हें सलाखों के पीछे डालना जानते हैं। वह महाराष्ट्र में बंगाल जैसी स्थिति पैदा कर रहे हैं। दरअसल, सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा शनिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बांद्रा स्थित निजी आवास तक मार्च निकालने वाले थे, लेकिन उन्होंने इसे अचानक वापस ले लिया है।
अमरावती सांसद नवनीत राणा ने कहा कि जो भी गुंडे उद्धव ठाकरे ने हमारे घर तक भेजे हैं, अमरावती के घर में हो या मुंबई के घर में हो। बाला साहब के साथ ही उनके शिवसैनिक कब के चले गए। आज की शिवसेना गुंडों की शिवसेना रह गई है। उद्धव ठाकरे के इशारों पर गुंडागर्दी करने का काम महाराष्ट्र में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मेरा उद्देश्य स्पष्ट तरीके से पूरा हो गया। हम मातोश्री तक नहीं पहुंच पाए परन्तु जो हनुमान चालीसा हम करने वाले थे, वो कई भक्त वहां मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं। कहीं ने कहीं ये सिद्ध होता है कि हमारी आवाज वहां तक पहुंची है।
इससे पहले शिवसेना कार्यकर्ताओं ने आज सुबह बैरिकेड्स तोड़कर महाराष्ट्र के विधायक रवि राणा और उनकी पत्नी सांसद नवनीत राणा के खार इलाके में स्थित आवासीय परिसर में घुसने की कोशिश की। दंपत्ति ने इसके पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और राणा दंपत्ति को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी, क्योंकि उपनगर खार में स्थित उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में खड़े शिवसेना कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के कारण स्थिति बिगड़ सकती है।

Previous Post

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या, हड़कम्प

Next Post

यूपी सरकार भी लागू कर सकती है समान नागरिक संहिता, केशव के बयान से ऐसा ही झलकता है

Related Posts

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

October 24, 2026

आगरा। आगरा में तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान मतदान होगा। इसके...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

Next Post
यूपी सरकार भी लागू कर सकती है समान नागरिक संहिता, केशव के बयान से ऐसा ही झलकता है

यूपी सरकार भी लागू कर सकती है समान नागरिक संहिता, केशव के बयान से ऐसा ही झलकता है

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

6 दिसंबर को अलर्ट मोड़ पर रहेगी पुलिस, किसी भी तरह के प्रदर्शन पर लगी रोक

6 दिसंबर को अलर्ट मोड़ पर रहेगी पुलिस, किसी भी तरह के प्रदर्शन पर लगी रोक

December 4, 2025
डीयू प्रोफेसर रतन लाल को मिली जमानत, ज्ञानवापी शिवलिंग मामले में विवादित पोस्ट को लेकर हुई थी गिरफ्तारी

डीयू प्रोफेसर रतन लाल को मिली जमानत, ज्ञानवापी शिवलिंग मामले में विवादित पोस्ट को लेकर हुई थी गिरफ्तारी

May 21, 2022
छात्रा पर दोस्ती करने का बना रहा था दबाव, मना करने पर फेंका टॉयलेट क्लीनर

छात्रा पर दोस्ती करने का बना रहा था दबाव, मना करने पर फेंका टॉयलेट क्लीनर

January 4, 2023
प्रेमी जोड़े ने भागकर रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर सुरक्षा की लगाई गुहार

प्रेमी जोड़े ने भागकर रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर सुरक्षा की लगाई गुहार

June 27, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल
  • पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना
  • आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश
  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.