• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या, हड़कम्प

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या, हड़कम्प

April 23, 2022
in Crime, National, News

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर हत्या के मामले शहर में बढ़ क्यों रहे हैं? पिछले सात दिनों में दो बड़ी वारदातों ने विपक्ष को सरकार पर हमलावर होने का मौका दे दिया है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर सरकार को पूरे मामले में घेरा है। 16 अप्रैल को जब एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत का मामला सामने आया था, तब भी इसी प्रकार का बवाल मचा था। बाद में सुसाइड नोट सामने आने के बाद हत्याकांड की वजह पारीवारिक विवाद बताया गया। अब एक बार फिर पांच लोगों की हत्या के मामले सामने आने के बाद इलाके में सनसनी मची है।
प्रयागराज में आज एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या मामला सामने आया है। सामूहिक हत्याकांड का मामला सामने आते ही माहौल गर्म हो गया है। प्रयागराज के शिवराजपुर से इस हत्याकांड का मामला सामने आया है। अपराधियों ने एक ही परिवार के पांच लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्यारों ने बुजुर्ग दंपत्ति, बेटी, बहू और पोती को मौत के घाट उतारा है। हत्या को किसने अंजाम दिया? इस हत्याकांड का मकसद क्या था? हत्यारे कौन थे? इन सवालों के जवाब अभी तक नहीं मिल पाए हैं। हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। ऐसे में प्रयागराज में पुलिस और प्रशासन की चौकसी पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इतने बड़े हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अपराधी गायब हो गए, यह भी सवालों के घेरे में है।
प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने हत्याकांड मामले की पूरी जानकारी दी है। उनका कहना है कि थरवई से पूरा मामला सामने आया है। घटना की जानकारी पुलिस को सुबह 5 बजे मिली। हमारी टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो वहां राजकुमार, उनकी पत्नी, बेटी, बहू और एक पोती मृत अवस्था में मिले। उनकी दूसरी पोती जीवित है। घर के बेडरूम में आग लगाया गया था। दमकल बुलाकर उसे बुझाया गया है। सभी टीम जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक के परिजन के बयान के आधार पर जांच होगी। जो एक बच्ची जीवित बची है, उसे पुलिस संभाल रही है।

Previous Post

नोएडा में नहाती महिला का वीडियो बनाने वाला खुद सीसीटीवी में हो गया कैद

Next Post

घर पर शिवसैनिकों के हल्ला बोल के बाद मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने से पलटीं नवनीत राणा

Related Posts

ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में दबंगों का फिर से आतंक, अंधाधुंध फायरिंग कर फैलाई दहशत

ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में दबंगों का फिर से आतंक, अंधाधुंध फायरिंग कर फैलाई दहशत

November 10, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक बार फिर से दबंगों का आतंक बढ़ गया है। थाना पुलिस का उन्हें...

एत्मादपुर में दो पक्षों में झगड़े के बाद फायरिंग और पथराव

एत्मादपुर में दो पक्षों में झगड़े के बाद फायरिंग और पथराव

November 9, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। देखते देखते...

मठ को उड़ाने की धमकी देने वाला थानाध्यक्ष न्यू आगरा से मिलने पहुंचा बोला हैप्पी दिवाली, वीडियो वायरल

मठ को उड़ाने की धमकी देने वाला थानाध्यक्ष न्यू आगरा से मिलने पहुंचा बोला हैप्पी दिवाली, वीडियो वायरल

November 8, 2026

आगरा। गोरखनाथ मठ को उड़ाने की धमकी देने वाला बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर थानाध्यक्ष न्यू आगरा को मिठाई देने के...

जिम ट्रेनर ने अपनी पत्नी को मृत बताकर दूसरी युवती से धोखे से कोर्ट मैरिज कर ली, मुकदमा

जिम ट्रेनर ने अपनी पत्नी को मृत बताकर दूसरी युवती से धोखे से कोर्ट मैरिज कर ली, मुकदमा

November 7, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र में एक जिम ट्रेनर ने शादीशुदा होते हुए अपनी पत्नी को मृत बता दिया और...

गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

November 6, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में 10 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों को विशेष...

कोचिंग सेंटर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

कोचिंग सेंटर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

November 6, 2026

आगरा। जगदीशपुरा स्थित एक कोचिंग सेंटर के अंदर शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।  आशंका जताई...

Next Post
घर पर शिवसैनिकों के हल्ला बोल के बाद मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने से पलटीं नवनीत राणा

घर पर शिवसैनिकों के हल्ला बोल के बाद मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने से पलटीं नवनीत राणा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ताजमहल पर टिकट-वेंडिंग मशीन लगेंगी, पर्यटकों को नहीं होगी परेशानी

ताजमहल पर टिकट-वेंडिंग मशीन लगेंगी, पर्यटकों को नहीं होगी परेशानी

March 27, 2024
नेहा हत्याकांड का मुख्य आरोपी उदय जमानत पर जेल से हुआ रिहा

नेहा हत्याकांड का मुख्य आरोपी उदय जमानत पर जेल से हुआ रिहा

May 15, 2024
महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए चेंबर का प्रयास सराहनीय: मंडलायुक्त

महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए चेंबर का प्रयास सराहनीय: मंडलायुक्त

August 20, 2023
मंगलवार को तेज आंधी के साथ बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी

मंगलवार को तेज आंधी के साथ बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी

April 7, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में दबंगों का फिर से आतंक, अंधाधुंध फायरिंग कर फैलाई दहशत
  • वक्फ की जमीन के कथित सौदे में अदालत ने सख्त रुख अपनाया
  • आगरा में छह लाख मतदाता कम हुए, साथ ही 83 बूथ भी
  • आगरा में इस दिवाली दो करोड़ ज्यादा की शराब पी गई, पुराने रिकॉर्ड टूटे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.