• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
क्या कुलाधिपति को बताने तक ही सीमित थी जियो टैगिंग?

क्या कुलाधिपति को बताने तक ही सीमित थी जियो टैगिंग?

केंद्रों की फाइनल सूची हुई जारी, 40-40 किलोमीटर दूर डाले गए केंद्र, अलीगढ़ के कॉलेज का मथुरा में डाला गया सेंटर

April 4, 2022
in News

-गौरव प्रताप सिंह-
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने रविवार को केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दी है। इसमें भी जियो टैगिंग फेल नजर आई। कुलपति ने जियो टैगिंग को लेकर कुलाधिपति के सामने जो बड़ी-बड़ी बातें कही थी, वह हवाई साबित हुई। फाइनल सूची में भी 40 किलोमीटर दूर केंद्र डाले गए हैं। छात्राओं का सेंटर भी 30 किलोमीटर दूर डाला गया है। छात्र-छात्राएं कैसे पेपर देने जाएंगे। यह सोचकर परेशान हैं। सवाल यह खड़े हो रहे हैं कि कुलपति दो महीने से जिस जियो टैगिंग की बात कर रहे हैं, क्या वह दीक्षांत समारोह में सिर्फ कुलाधिपति को बताने तक सीमित थी? अगर सीमित नहीं थी तो सेंटर पास के कॉलेजों में क्यों नहीं डाले गए?

बता दें कि कार्यवाहक कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के सामने कहा था कि 934 कॉलेजों की जियो टैगिंग कर दी गई है। इधर परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होते ही इस जियो टैगिंग की धज्जियां उड़ गईं। पहली सूची जारी करने के बाद विवि प्रशासन द्वारा कहा गया कि जो गड़बड़यां हुई हैं, वह फाइनल सूची में सही कर दी जाएंगी। रविवार को फाइनल सूची भी जारी हो गई। कई कॉलेजों का केंद्र विवि ने 40 किलोमीटर दूर डाल दिया है। यहां के छात्र परीक्षा देने कैसे जाएंगे। यह सोच-सोचकर वह परेशान हैं। कम से कम एक घंटा उन्हें केंद्र तक पहुंचने में लगेगा। अगर वह लेट हो गए तो वाहन तेज चलाएंगे। ऐसे में किसी छात्र के साथ कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा?

उदाहरण के तौर पर एआरएल महाविद्यालय मालव का केंद्र श्री लाला राम शर्मा मेमोरियल महाविद्यालय में गया है। एआरएल से इस केंद्र की दूरी करीब 41 किलोमीटर है। इसी प्रकार एमएसकेएस कुशवाह मैमोरियल महाविद्यालय की छात्राओं का केंद्र सत्यवती देवी महाविद्यालय में डाला गया है। दोनों के बीच की दूरी 27 किलोमीटर है। शासन का भी आदेश है छात्राओं का केंद्र दूर नहीं डाला जाए, लेकिन विवि पर कोई असर नहीं है। श्रीमती कलावती देवी महाविद्यालय का केंद्र शांति उदयराम कॉलेज अकोला में डाला गया है। दोनों के बीच की दूरी 40 किलोमीटर है। कॉलेज संचालक ने कुलपति को पत्र भी लिखा लेकिन केंद्र नहीं बदला गया। कॉलेज संचालक लिखकर दे रहे हैं फिर भी विवि प्रशासन के कानों में जूं नहीं रेंग रही है।

रिश्तेदारों की जोड़ी मशहूर
जानकार सूत्रों की मानें तो अलीगढ़ के दो परस्पर   रिश्तेदार लोगों की जोड़ी विवि में मशहूर चल रही है। दोनों के द्वारा दबाकर केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र बनाने में जमकर वसूली भी की गई है। अलीगढ़ के कॉलेज वालों का तो इस जोड़ी ने बहुत शोषण किया है क्योंकि दोनों का अलीगढ़ से वास्ता है। बीते साल भी उन्होंने अलीगढ़ से मोटी वसूली की थी। इनमें से एक ने तो एक कॉलेज में उड़नदस्ते के पहुंचने पर वहां से टीम को तत्काल  वापस बुला लिया था। ये दोनों समाजवादी पार्टी के समर्थक हैं। भाजपा सरकार में उनके द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। भाजपा नेता इस बात की शिकायत मुख्यमंत्री से करने में जुट गए हैं। इधर इनमें से एक पर एक बड़े साहब का हाथ रखा है। बड़े साहब भी विवि में नियम विरुद्ध काम करने में मशहूर चल रहे हैं। 

 

अलीगढ़ के कॉलेज का मथुरा में डाला गया केंद्र

अलीगढ़ के एक कॉलेज का मथुरा जिले में केंद्र डाला गया है। यहां भी विश्वविद्यालय की जियो टैगिंग फेल नजर आई। बता दें कि डीडीएस कॉलेज खैर का बाबा कन्हैया महाविद्यालय बाजना में सेंटर डाला गया है। डीडीएस कॉलेज से इसकी दूरी काफी है। यहां तो विश्वविद्यालय ने जिला ही चेंज कर दिया।

Previous Post

औरैया के डीएम सुनील वर्मा सस्पैंड, विजिलेंस जांच के आदेश

Next Post

विवि ने छात्रों से की अवैध वसूली, अधिक संख्या में रखे अतिथि प्रवक्ता

Related Posts

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

October 6, 2026

आगरा। आगरा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का...

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

October 5, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए...

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

October 5, 2026

आगरा। फुटवियर उद्योग में इस्तेमाल हो रही नई तकनीक, आधुनिक मशीनरी और कंपोनेंट्स को समझने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल...

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

October 5, 2026

आगरा/ नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर सोमवार को परम पूज्य पट्टाचार्य श्री...

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

October 4, 2026

आगरा।  फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर है। रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी 12 अक्टूबर को...

Next Post
विवि ने छात्रों से की अवैध वसूली, अधिक संख्या में रखे अतिथि प्रवक्ता

विवि ने छात्रों से की अवैध वसूली, अधिक संख्या में रखे अतिथि प्रवक्ता

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

धर्मांतरण गैंग का कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़ा हुआ था

धर्मांतरण गैंग का कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़ा हुआ था

July 26, 2025
13वें दिन जेल से रिहा हुईं नवनीत राणा, मेडिकल के लिए लीलावती अस्पताल पहुंचीं

13वें दिन जेल से रिहा हुईं नवनीत राणा, मेडिकल के लिए लीलावती अस्पताल पहुंचीं

May 5, 2022
जनकपुरी में जनक महल देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े

जनकपुरी में जनक महल देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े

September 29, 2024
आगरा की जज फैमिली: पिता और भाई के जज बनने के बाद दूसरा भाई और बहन भी जज बने

आगरा की जज फैमिली: पिता और भाई के जज बनने के बाद दूसरा भाई और बहन भी जज बने

August 31, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए
  • ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा
  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.