• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
होटल में प्रेमिका ने प्रेमी का काट दिया गला, चीखकर बोली हत्या कर दी

होटल में प्रेमिका ने प्रेमी का काट दिया गला, चीखकर बोली हत्या कर दी

प्रेमी फतेहपुर सीकरी का रहने वाला था, प्रेमिका एक बच्चे की बताई जा रही है मां

April 17, 2026
in Agra, Crime, News

आगरा।  ग्वालियर हाईवे पर एक होटल में शुक्रवार सुबह प्रेमिका ने प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह चीखने लगी कि मैंने उसे मार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोग इस खौफनाक वारदात से सन्न रह गए। 

यह वारदात शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। इटौरा क्षेत्र स्थित होटल ताजपथ के एक कमरे में प्रेमिका ने प्रेमी बिल्लो निवासी फतेहपुर सिकरी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है किसी बात को लेकर प्रेमी-प्रेमिका के बीच विवाद हो गया था, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। प्रेमिका ने बिल्लो के सिर में हथोड़ा मार दिया। इसके बाद धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया।  कमरे से आ रहे शोर-शराबे को सुनकर होटल संचालक मौके पर पहुंचे। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आरोपी प्रेमिका को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की असली वजह जानने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। प्रेमिका एक बच्चे की मां बताई जा रही है। वह बैग में धारदार हथियार और हथोड़ा रखकर लाई थी। आखिर उसने हत्या क्यों की। इस बात की जांच में पुलिस जुड़ गई है।

Previous Post

आवास विकास का सिकंदरा में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला, कई इमारतें सील

Next Post

शाहगंज में धारदार हथियार से कुत्ते को मार डाला, बदबू से खुला राज

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
शाहगंज में धारदार हथियार से कुत्ते को मार डाला, बदबू से खुला राज

शाहगंज में धारदार हथियार से कुत्ते को मार डाला, बदबू से खुला राज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बीएससी द्वितीय वर्ष केमिस्ट्री की परीक्षा हुई निरस्त

बीएससी द्वितीय वर्ष केमिस्ट्री की परीक्षा हुई निरस्त

May 20, 2022
मॉकड्रिल में आतंकी गतिविधियों को किया गया नाकाम

मॉकड्रिल में आतंकी गतिविधियों को किया गया नाकाम

May 27, 2022
ताजनगरी में सुबह से आम्बेडकर जयंती की धूम, जगह-जगह हो रहे कार्यक्रम

ताजनगरी में सुबह से आम्बेडकर जयंती की धूम, जगह-जगह हो रहे कार्यक्रम

April 14, 2025
गृहमंत्री के विधिक सलाहकार से पहचान का झांसा देकर ठगे 5 लाख

गृहमंत्री के विधिक सलाहकार से पहचान का झांसा देकर ठगे 5 लाख

August 18, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.