• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
डीयू प्रोफेसर रतन लाल को मिली जमानत, ज्ञानवापी शिवलिंग मामले में विवादित पोस्ट को लेकर हुई थी गिरफ्तारी

डीयू प्रोफेसर रतन लाल को मिली जमानत, ज्ञानवापी शिवलिंग मामले में विवादित पोस्ट को लेकर हुई थी गिरफ्तारी

May 21, 2022
in Court, Crime, Cultural, Education, National, News, Politics

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रतन लाल को राजधानी की एक अदालत से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। रतन लाल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में शिवलिंग मिलने के दावे के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस विवादित पोस्ट के बाद रतन लाल को गिरफ्तार किया गया था। रतन लाल को 50 हजार रुपये के बॉन्ड और इतनी ही रकम की सिक्योरिटी पर बेल दी गई है।
रतन लाल दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उन्हें शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया गया था। वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में शिवलिंग पाए जाने के दावों पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। रतन लाल को भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए (धर्म, जाति, जन्मस्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य फैलाने) और 295ए (धर्म का अपमान कर किसी वर्ग की धार्मिक भावना को जानबूझकर आहत करना) के तहत साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

दिल्ली के एक वकील विनीत जिंदल की शिकायत के आधार पर मंगलवार रात रतन लाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिंदल ने अपनी शिकायत में कहा था कि रतन लाल ने हाल ही में शिवलिंग पर एक अपमानजनक और उकसाने वाला ट्वीट किया था।
रतन लाल की गिरफ्तारी के खिलाफ शनिवार को वामपंथी अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय के बाहर धरना दिया। छात्र कार्यकर्ता तख्तियां लिए हुए थे। इन पर लिखा था- हमारे शिक्षकों पर हमला बंद करो, लोकतांत्रिक आवाजों पर अंकुश लगाना बंद करो और रिलीज प्रोफेसर रतन लाल।

Previous Post

विधायकों को सीएम योगी की नसीहत, कहा- ठेके-पट्टे, तबादला-तैनाती से रहें दूर

Next Post

भारत एक राष्ट्र नहीं, राहुल गांधी की स्पीच पर लोगों का फूटा गुस्सा

Related Posts

एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच  हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार

एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार

August 2, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के जंगल में गन फैक्ट्री चल रही थी। एसओजी ने कई लोगों को गिरफ्तार कर इसका...

कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

August 2, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा का 92वां दीक्षांत समारोह कल मनाया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल...

नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

August 2, 2026

आगरा। हरीपर्वत थाना पुलिस ने विजयनगर स्थित अनुपम रॉयल अपार्टमेंट में हुई करीब 80 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का...

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

August 1, 2026

आगरा। जगदीशपुरा क्षेत्र में पुलिस ने बंद मकान में संचालित जुए के फड़ पर छापा मारा। मौके से 13 जुआरियों...

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

July 31, 2026

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन कोचिंग के नाम पर एक छात्रा को होटल बुलाए जाने का मामला सामने आया...

सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी

सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी

July 30, 2026

आगरा। थाना सदर क्षेत्र स्थित आगरा कैंट नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरों ने एक महिला रेलकर्मी के सूने घर...

Next Post
भारत एक राष्ट्र नहीं, राहुल गांधी की स्पीच पर लोगों का फूटा गुस्सा

भारत एक राष्ट्र नहीं, राहुल गांधी की स्पीच पर लोगों का फूटा गुस्सा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पत्नियों को पीटना और यातनाएं देना ठीक यदि वो ये काम न करें

पत्नियों को पीटना और यातनाएं देना ठीक यदि वो ये काम न करें

May 9, 2022
वर्दी में सोशल मीडिया पर रील बनाने और पोस्ट डालने पर आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वर्दी में सोशल मीडिया पर रील बनाने और पोस्ट डालने पर आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

May 23, 2026
सुबह पांच बजे से रामबाग चौराहे से बजरंग पेट्रोल पंप के मध्य वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

सुबह पांच बजे से रामबाग चौराहे से बजरंग पेट्रोल पंप के मध्य वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

June 3, 2024
डाक्टरों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम ने इमरजेंसी के आसपास से हटाए अतिक्रमण

डाक्टरों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम ने इमरजेंसी के आसपास से हटाए अतिक्रमण

August 13, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार
  • कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा
  • जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.