• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जलेसर की जनसभा में योगी ने कल्याण और बुलडोजर के नाम पर मांगे वोट

जलेसर की जनसभा में योगी ने कल्याण और बुलडोजर के नाम पर मांगे वोट

बोले- देव मंदिरों में जब जलेसर का घंटा बजता है तो अपसगुन दूर हो जाते हैं

February 13, 2022
in Politics

ऋषि चौहान
एटा। घुंघरू घंटों के शहर जलेसर में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा जलेसर का घंटा जब देव मंदिरों में बजता है तो अपशगुन भी दूर हो जाते हैं।

जलेसर सुरक्षित सीट के लिए प्रचार करने आए मुख्यमंत्री योगी ने आज कल्याण सिंह और बुलडोजर के नाम पर वोट मांगे। मुख्यमंत्री ने सरकार की  उपलब्धियां गिनाई और पूछा कि क्या उन्हें राशन मिलता है।  बुलडोजर चलने की बात भी उन्होंने सीधे जनता से पूछी उन्होंने कहा कि साल 2017 से पहले एटा में गुंडों का राज था।

  मुख्यमंत्री योगी ने खारे पानी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जलेसर के लोगों की यह समस्या भी दूर की जाएगी और घर-घर नल लगाए जाएंगे और उन्हें मीठा पानी की सुविधा जल्द मिलेगी ।

जनसभा में मुख्यमंत्री योगी ने जलेसर में राम मंदिर के लिए बन रहे 21000 किलो के घंटे का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि विकास मित्तल की फैक्ट्री में 21000 किलो का घंटा राम मंदिर के लिए बन रहा है, उन्होंने विकास का घंटा बजाने की बात भी कही और अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर चलाने की बात भी कही।

योगी ने कहा कि वे कल्याण सिंह की पवित्र जन्म भूमि में आए हैं। इसीलिए वे खुशहाली और विकास के लिए मारहरा और जलेसर की जनता से वोट मांग रहे हैं, उन्होंने जलेसर के प्रत्याशी संजीव दिवाकर और मारहरा के प्रत्याशी वीरेंद्र लोधी के लिए भी वोट मांगे।

अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एटा में वीरांगना अवंती बाई के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनाया गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके एक हाथ में विकास है तो दूसरे हाथ में बुलडोजर। विरोधियों पर उन्होंने जमकर प्रहार किए और जनता से सीधे जोड़ते हुए उन्होंने पूछा कि बिजली और राशन मिल रहा है या नहीं।

22 मिनट के भाषण में उन्होंने 2022 के चुनाव के लिए वोट मांगते हुए किसान नेता भानु प्रताप सिंह का जिक्र भी किया। स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी, उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में जलेसर की जनता को खारे पानी की जगह मीठा पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

Previous Post

दामाद ने सास ससुर को गोलियों से भूना, दोनों की मौत

Next Post

एटा और कासगंज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की हुंकार

Related Posts

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

August 12, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री और आगरा के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

July 24, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को आगरा के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान...

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

July 21, 2026

आगरा। दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उत्तर प्रदेश में कई जगह...

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

July 20, 2026

आगरा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को कमिश्नरी सभागार में पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ विभाग की कार्य...

Next Post
एटा और कासगंज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की हुंकार

एटा और कासगंज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की हुंकार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शमसाबाद में मजदूर की हत्या, रेलवे स्टेशन के पास मिला शव

शमसाबाद में मजदूर की हत्या, रेलवे स्टेशन के पास मिला शव

March 7, 2023
127 मार्गो की बिना अनुमति के खुदाई होने पर कमिश्नर हुईं नाराज

127 मार्गो की बिना अनुमति के खुदाई होने पर कमिश्नर हुईं नाराज

November 27, 2024
मोबाइल लुटेरों से एत्माउद्दौला पुलिस की मुठभेड़, चंद घंटे में लूट का खुलासा

मोबाइल लुटेरों से एत्माउद्दौला पुलिस की मुठभेड़, चंद घंटे में लूट का खुलासा

August 13, 2025
प्रत्येक पौधे एवं प्राणी का संरक्षण आवश्यक: प्रो. बीडी जोशी

प्रत्येक पौधे एवं प्राणी का संरक्षण आवश्यक: प्रो. बीडी जोशी

March 21, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • थानाध्यक्ष से दरोगा नहीं कर रहा सलाम, थानाध्यक्ष परेशान, अब कैसे निकलेगा समाधान, थाना भी हैरान
  • घर में चाय बनाते समय फटा सिलेंडर, कई कमरे हुए क्षतिग्रस्त
  • कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए जिलाधिकारी
  • आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.