• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
स्वास्थ्य विभाग ने बदलते मौसम के दौरान सतर्कता की अपील की

स्वास्थ्य विभाग ने बदलते मौसम के दौरान सतर्कता की अपील की

महामारी की स्थिति से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का भी हुआ गठन

April 3, 2024
in administration, Agra, Health, News, Weather

आगरा। ग्रीष्म ऋतु का आगमन हो गया है। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव (लू) के प्रति लोगों को अलर्ट किया है। इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व नियंत्रण के आवश्यक उपाय स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे हैं।  महामारी की स्थिति से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का भी गठन कर दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अप्रैल, मई व जून माह में हीटवेव (लू) का असर रहता है। इससे संबंधित एडवाइजरी जारी की गयी है। मानव संसाधन को भी अलर्ट कर दिया गया है। इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व नियंत्रण के आवश्यक उपाय स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि समस्त स्टॉफ को प्रशिक्षित किया गया।
सीएमओ ने बताया कि जनपद में हीटवेव (लू) के दृष्टिगत ब्लॉक स्तर पर इलाज की समुचित व्यवस्था के लिए ओआरएस एवं आईवी फ्ल्यूड का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध करा दिया गया है। स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाओं की आपूर्ति भी सुनिश्चित करा दी गई है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।

नोडल अधिकारी डॉ. पीयूष जैन ने बताया कि जिले में लू के कारण अभी तक कोई अप्रिय घटना रिपोर्ट नहीं हुई है। प्रतिदिन ग्रामीण व शहरी स्वास्थ्य केंद्रों से हीटवेव (लू) की रिपोर्ट संकलित कर शासन को प्रेषित की जाती है। साथ ही ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का जल जनित बीमारी, निजी स्वच्छता और सफाई के प्रति संवेदीकरण किया गया है। इसके साथ ही मच्छरों से बचाव हेतु फागिंग व लार्वा स्प्रे नियमित रूप से किया जा रहा है। हीटवेव (लू) के कारण शरीर की कार्यप्रणाली प्रभावित हो जाती है जिससे जटिलताएं भी बढ़ सकती है।

एएनएम प्रशिक्षण केंद्र की इंचार्ज डॉ. सलोनी ने बताया कि इस वक्त धूप में जरूरत होने पर ही निकलें। जब भी धूप में घर से बाहर निकले तो पानी पीकर और शरीर को पूरा ढकने वाले कपड़े पहन कर निकले। इसके साथ ही धूप में छाते का उपयोग करें। इस वक्त तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। तबीयत खराब होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर संपर्क करें।

ऐसे करें बचाव
-अधिक से अधिक पानी पिएं
-पसीना सूखने वाले व हल्के रंग के वस्त्र पहने
-धूप में निकलते समय चश्मे, छाते व वह चप्पलों का प्रयोग करें।
-खुले में कार्य करते है तो चेहरा, हाथ पैरों को गीले कपड़े से ढकी रहें और यदि संभव हो तो छाते का प्रयोग करें।
-संभव हो तो दोपहर 11:00 बजे से 4:00 के मध्य धूप में निकलने से बचें।
-घर में बने पेय पदार्थ लस्सी नींबू पानी छाछ इत्यादि का प्रयोग करें।
-पेट में मरोड़ घमोरियां शरीर में कमजोरी आना चक्कर आना सिर में तेज दर्द उबकाई आना जैसे लक्षण सामने आए तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सीय सलाह लें।

Previous Post

ज्यादातर अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल वापस चले गए: योगी आदित्यनाथ

Next Post

केमिकल कारोबारी मर्डर: पुलिस एक थैला ले गई जिसमें 150 ग्राम सोना था, आखिर क्या करेगी उसका ?

Related Posts

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

October 25, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई है। रविवार को...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

October 24, 2026

आगरा। आगरा में सड़कों के धंसने से लगातार भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे...

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

October 24, 2026

आगरा। आगरा में तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान मतदान होगा। इसके...

Next Post
केमिकल कारोबारी मर्डर: पुलिस एक थैला ले गई जिसमें 150 ग्राम सोना था, आखिर क्या करेगी उसका ?

केमिकल कारोबारी मर्डर: पुलिस एक थैला ले गई जिसमें 150 ग्राम सोना था, आखिर क्या करेगी उसका ?

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बेटी की हत्या की पिता ने रची थी साजिश

बेटी की हत्या की पिता ने रची थी साजिश

May 23, 2022
बाल गृह में बच्ची को चप्पल से पीटते हुए अधीक्षिका का वीडियो वायरल

बाल गृह में बच्ची को चप्पल से पीटते हुए अधीक्षिका का वीडियो वायरल

September 12, 2023
सांसद सुमन पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले पीढ़ियां बाबर का नाम लेना भूल जाएंगीं

सांसद सुमन पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले पीढ़ियां बाबर का नाम लेना भूल जाएंगीं

April 27, 2025
दो हजार के नकली नोट बैंक में जमा करने पहुंचा कारोबारी पुत्र, मुकदमा

दो हजार के नकली नोट बैंक में जमा करने पहुंचा कारोबारी पुत्र, मुकदमा

May 24, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान
  • आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.