• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ज्यादातर अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल वापस चले गए: योगी आदित्यनाथ

ज्यादातर अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल वापस चले गए: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने आगरा में भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

April 3, 2024
in Agra, Election2024, Politics

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर और प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के लिए वोट मांगने के लिए आए थे। एक तरफ उन्होंने उत्तर प्रदेश के अपराधियों पर प्रहार किया तो दूसरी तरफ इंडी गठबंधन को भी खूब लताड़ा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक ओर भाजपा के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन है तो दूसरी तरफ वे लोग हैं, जो दल तो मिलाना चाहते हैं, लेकिन उनके दिल नहीं मिल पा रहे हैं। इंडी गठबंधन में जो लोग हैं, उनकी स्थिति भी आप देख रहे होंगे। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए, लेकिन कांग्रेस के लिए एक भी सीट नहीं छोड़ी, फिर भी वे गठबंधन का हिस्सा हैं।

कहा कि आज मोदी की गारंटी दी जा रही है। आज किसानों को सम्मान निधि मिलती है। परिवारों को सिर छिपाने के लिए घर मिलता है, हर घर को शौचालय मिलता है, पांच लाख तक का इलाज मुफ्त मिलता है। यही है मोदी की गांरटी, जहां सौ फीसदी की गारंटी ली जाती है।

सीएम योगी ने कहा कि 18वीं लोकसभा के परिणाम के बारे में जनता आश्वस्त है। हमारी तैयारी सिर्फ यही है कि हमारा प्रत्याशी कितने अधिक वोटों से लीड लेकर संसद में पहुंचता है। हर लोकसभा सीट पर यही प्रतिस्पर्धा है। मैं 25 लोकसभा सीटों पर प्रचार कर चुका हूं। सब यही कह रहे हैं कि हमारी बढ़त तीन लाख से प्रारंभ है, आगे जनता-जनार्दन का आशीर्वाद जहां तक मिल जाए, वहां तक हम लेकर जाएंगे। हम चुनाव जिताकर अपने प्रत्याशी को भेजेंगे। विकसित भारत के लिए हर किसी ने देश की बागडोर मोदी के हाथ में देने की ठानी है।सीएम ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर पूरे देश में अन्नदाता किसानों के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपना जीवन किसानों के लिए समर्पित किया है। सिर्फ यूपी ही नहीं, बल्कि देश के सभी राज्यों में जाकर वहां के किसानों की समस्या राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने रखते हैं और पीएम मोदी के नेतृत्व में उसके समाधान का मार्ग प्रशस्त कराने में भी योगदान देते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले अधिकांश क्षेत्रों में सूर्य अस्त होने के बाद थानों में भी ताले लग जाते थे। सामान्य नागरिकों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। अपराधी सोचते थे कि पिछली सरकारों की तरह ही यह सरकार भी रहेगी, लेकिन सरकार ने कहा कि हम जीरो टालरेंस की नीति पर चलेंगे। तुम अपराध बंद करो या कीमत चुकाने को तैयार रहो। ज्यादातर अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल में चले गए।

सीएम ने कहा कि अब तो कह रहे हैं कि हमें जेल भी न भेजें। अब वहां भी जाने से डर रहे हैं। आप देख रहे होंगे, ज्यादातर अपराधी गले में तख्ती लगाकर घूम रहे हैं कि जिंदगी भर ठेला लगाकर पेट पाल लूंगा पर अब कुछ गलत काम नहीं करुंगा। बस एक बार जान बख्श दो। कानून का डर माफिया व अपराधियों पर न हो तो यह गरीबों, व्यापारियों व सामान्य नागरिकों का जीना मुहाल कर देंगे।

योगी ने कहा कि यूपी में हर दूसरे दिन दंगा होता था। कांग्रेस व सपा की दंगा-कर्फ्यू पॉलिसी को जिस प्रदेश ने झेला है, वहां अब दंगा-कर्फ्यू नहीं चलेगा। यह प्रदेश अब उपद्रव बर्दाश्त नहीं करेगा, बल्कि परंपरागत उत्सव के साथ जुड़ेगा। उत्सव प्रदेश मोदी की गारंटी पर विश्वास करता है।

जनचौपाल में कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्या, कार्यक्रम अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, महापौर हेमलता दिवाकर, फतेहपुर सीकरी के सांसद व लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर, विधायक पक्षालिका सिंह, छोटेलाल वर्मा, भगवान सिंह कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरिराज सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Previous Post

पत्नी और बेटे की हत्या कर शव नहर में फेंका

Next Post

स्वास्थ्य विभाग ने बदलते मौसम के दौरान सतर्कता की अपील की

Related Posts

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

July 23, 2026

आगरा। सैंया अंतर्गत आगरा ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल से वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा है।...

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

July 23, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट ने ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) क्षेत्र के उद्योगों को बड़ी राहत देते हुए आगरा और फिरोजाबाद समेत...

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

July 22, 2026

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि...

किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

July 22, 2026

आगरा। किरावली क्षेत्र में  पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत...

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

July 21, 2026

आगरा। दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उत्तर प्रदेश में कई जगह...

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

July 21, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में  श्मशान घाट पर टीनशेड नहीं होने को लेकर बारिश में तिरपाल लगाकर लोग शव का...

Next Post
स्वास्थ्य विभाग ने बदलते मौसम के दौरान सतर्कता की अपील की

स्वास्थ्य विभाग ने बदलते मौसम के दौरान सतर्कता की अपील की

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मैं किसी के कहने पर नहीं चलूंगी, लोग अपनी गलतफहमी दूर कर लें: कुलपति

मैं किसी के कहने पर नहीं चलूंगी, लोग अपनी गलतफहमी दूर कर लें: कुलपति

October 10, 2022
कैला देवी का दर्शन फ्री में करने का अवसर, निशुल्क ले जाएंगी बसें

कैला देवी का दर्शन फ्री में करने का अवसर, निशुल्क ले जाएंगी बसें

March 17, 2025
पुलिस ने छह घंटे में लूट की वारदात का किया खुलासा

पुलिस ने छह घंटे में लूट की वारदात का किया खुलासा

March 19, 2024
पूर्वी यूपी की हवा बदली-बदली दिख रही है

सातवें चरण में धनबल और बाहुबल का बोलबाला

March 5, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा
  • सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ
  • अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन
  • किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.