• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
स्कूल में हुई डकैती में पुलिस के 36 घंटे बाद भी हाथ खाली

स्कूल में हुई डकैती के खुलासे के नजदीक पहुंची पुलिस

सोमवार को पुलिस कर सकती है खुलासा, गाड़ी चालक के नजदीक पहुंची पुलिस

October 8, 2023
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। ताजगंज में देवरी रोड स्थित पट्टी पचगईं में जोसेफ वर्ल्ड स्कूल में दंपति और उनकी बेटी को बंधक बनाकर डाली गई डकैती में पुलिस खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। सोमवार को पुलिस डकैती का खुलासा कर सकती है।

नरायच के रहने वाले जय सिंह कुशवाह जोसेफ वर्ल्ड स्कूल के संचालक हैं। स्कूल की दूसरी यूनिट ताजगंज के देवरी रोड स्थित पट्टी पचगईं में हैं। यहां स्कूल परिसर में बने आवासीय हिस्से में जय सिंह की बहन रजनी और जीजा नवीन अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ रहते हैं। जय सिंह ने बताया था कि बुधवार की आधी रात 12 बजे 8 से 10 हथियारबंद बदमाशों ने स्कूल में धावा बोल दिया। स्कूल से लगी सड़क की ओर से सीढ़ी लगाकर बदमाश अंदर आए। इनवर्टर की बैटरियां खोलने लगे। कार्यालय का ताला तोड़कर वहां रखे 70 हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट के दौरान रजनी और नवीन की आंख खुल गई। उन्होंने बदमाशों का विरोध किया तो दोनों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। दोनों के हाथ-पैर बांध तीन बदमाश उनकी निगरानी में लग गए। बदमाशों ने रजनी और नवीन को धमकी दी कि उनकी सात वर्षीय बेटी चंगुल में है। उसे अपने साथ ले जा रहे हैं। इसके बाद दंपती ने बदमाशों का विरोध नहीं किया। वह सुबह चार बजे तक बेखौफ होकर लूटपाट करते रहे। बदमाशों ने स्कूल के कार्यालय और सभी कक्षाओं के ताले तोड़ दिए।कार्यालय में रखे 70 हजार रुपये लूटने के साथ ही सीसीटीवी की डीवीआर और हार्ड डिस्क अपने कब्जे में कर ली। वहां लगी बैटरियां, टीवी, लैपटाप आदि लूट ले गए। दंपती के हाथ-पैर बांध कमरे में छोड़ गए। बदमाशों के जाने के बाद दंपती किसी तरह बंधन मुक्त हुए, बेटी को दूसरे कमरे में पाया। फोन करके घटना की जानकारी जय सिंह को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच में पाया कि डकैती ही पड़ी है लेकिन जब पीड़ित थाने में पहुंचा तो उस पर दबाव बनाया गया कि वह 10 की जगह चार बदमाश ही लिखे। थाना पुलिस के दबाव में पीड़ित ने दूसरी तहरीर लिखी जिस पर लूट की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है। कहा यह भी जा रहा है कि पुलिस तो सिर्फ चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में थी लेकिन मामला सुर्खियों में आने के बाद उसने लूट की धारा में लिख लिया। लखनऊ के अधिकारी नाराज ना हो इसके लिए डकैती की घटना छिपा ली। इधर एसओजी ने घटना खोलने के लिए काफी मेहनत की। एसओजी ने करीब 500 कैमरे चेक किए। इसके बाद एसओजी और पुलिस खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि सभी बदमाश ताजगंज क्षेत्र के ही हैं। जिस गाड़ी में चोरी का सामान बदमाश रख कर ले गए थे वह किराए पर ली गई थी। सामान भी एक गोदाम में रखा गया था। पुलिस सोमवार या मंगलवार को घटना को खुलासा कर सकती है।

Previous Post

एक पुलिसकर्मी तो स्वाट भंग होने के बाद एसओजी में तैनात हुआ

Next Post

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, इजरायल की महिला सहित 34 घायल

Related Posts

टीटीजेड ढांचे की वैज्ञानिक समीक्षा हो, स्पष्ट नीति बने, पूरन डावर ने सीएम को पत्र देकर की मांग

टीटीजेड ढांचे की वैज्ञानिक समीक्षा हो, स्पष्ट नीति बने, पूरन डावर ने सीएम को पत्र देकर की मांग

December 9, 2025

आगरा। आगरा के उद्योगों, कारीगरों और नागरिकों पर वर्षों से मंडरा रहे टीटीजेड (टीटीजेड) प्रतिबंधों के संकट को लेकर डेवलपमेंट...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन कारों में भिड़ंत, चार घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन कारों में भिड़ंत, चार घायल

December 9, 2025

आगरा। मंगलवार सुबह आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना फतेहाबाद क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। किलोमीटर 18 के पास बने...

अगले तीन दिन सिर्फ एसआईआर में जुट जाएं बोले मुख्यमंत्री

अगले तीन दिन सिर्फ एसआईआर में जुट जाएं बोले मुख्यमंत्री

December 8, 2025

आगरा। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा मंडल के भाजपा सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, जिला पंचायत अध्यक्षों, महापौरों, जिलाध्यक्षों...

आगरा मेट्रो डिपो (PAC डिपो) में पहली पॉइंट मशीन इंस्टॉल की गई

आगरा मेट्रो डिपो (PAC डिपो) में पहली पॉइंट मशीन इंस्टॉल की गई

December 8, 2025

आगरा। आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर गया है। डिपो एक्सटेंशन कार्य के तहत सिग्नलिंग सिस्टम...

महिला उप निरीक्षक को फोन कर कीं अश्लील बातें

महिला उप निरीक्षक को फोन कर कीं अश्लील बातें

December 7, 2025

आगरा। खंदौली थाने में तैनात महिला उप निरीक्षक विगत छह दिसम्बर को पूर्वाह्न 11:30 बजे जब सरकारी कार्य में व्यस्त...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार आगे चल रहे ट्रक में घुसी, एक कि मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार आगे चल रहे ट्रक में घुसी, एक कि मौत

December 7, 2025

आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे के 36 माइल स्टोन के...

Next Post
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, इजरायल की महिला सहित 34 घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, इजरायल की महिला सहित 34 घायल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बुजुर्ग महिला के खाते से रिश्तेदार ने निकाले 33 लाख रुपये

बुजुर्ग महिला के खाते से रिश्तेदार ने निकाले 33 लाख रुपये

December 7, 2022
ट्रांस यमुना में कांवड़ियों के साथ मारपीट, ताजगंज में पथराव के बाद तमंचे से फायरिंग

ट्रांस यमुना में कांवड़ियों के साथ मारपीट, ताजगंज में पथराव के बाद तमंचे से फायरिंग

July 28, 2024
विश्वयुद्ध की आशंका- नाटो ने हस्तक्षेप किया तो यूक्रेन पर परमाणु हमला कर सकता है रूस

विश्वयुद्ध की आशंका- नाटो ने हस्तक्षेप किया तो यूक्रेन पर परमाणु हमला कर सकता है रूस

March 3, 2022
शिवसेना सांसदों ने उद्धव ठाकरे से कहा- राष्ट्रपति चुनाव में करें एनडीए कैंडिडेट का समर्थन

शिवसेना सांसदों ने उद्धव ठाकरे से कहा- राष्ट्रपति चुनाव में करें एनडीए कैंडिडेट का समर्थन

July 11, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • टीटीजेड ढांचे की वैज्ञानिक समीक्षा हो, स्पष्ट नीति बने, पूरन डावर ने सीएम को पत्र देकर की मांग
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन कारों में भिड़ंत, चार घायल
  • अगले तीन दिन सिर्फ एसआईआर में जुट जाएं बोले मुख्यमंत्री
  • आगरा मेट्रो डिपो (PAC डिपो) में पहली पॉइंट मशीन इंस्टॉल की गई
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.