• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पत्नी और बेटे की हत्या कर शव नहर में फेंका

पत्नी और बेटे की हत्या कर शव नहर में फेंका

मृतका की बहन ने दोनों के गायब होने की पुलिस को सूचना दी थी

April 2, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। पत्नी और डेढ़ साल के बेटे की हत्या कर पति ने दोनों के शव को फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में नहर में फेंक दिया। मृतका की बहन ने दोनों के गायब होने की सिकंदरा थाने में सूचना दी। पुलिस ने जानकारी की तो सामने आया कि पति ने ही दोनों की हत्या कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

किशनगंज, बिहार निवासी मुन्नी देवी बोदला स्थित ईंट मंडी में रहकर मजदूरी करती थी। तीन साल पहले अरसेना, सिकंदरा के ओमेंद्र उर्फ आशिक से पहचान हो गई। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद दोनों में विवाद इतना बढ़ा कि एक साल पहले मुन्नी देवी मायके चली गई। वहां उसको बेटा पैदा हुआ। तब से वहीं रह रही थी। उधर, मुन्नी के जाने के बाद ओमेंद्र ने दूसरी शादी कर ली। इस बात की भनक मुन्नी को भी हो गई। वह दो दिन पहले घर से ससुराल जाने की कहकर निकली। टूंडला में ट्रेन से उतरी। इसके बाद उसका परिवार के लोगों से संपर्क टूट गया।
दिल्ली से उसकी बहन समीरन ने सोमवार रात को पुलिस को फोन कर बताया कि बहन मुन्नी रविवार को ससुराल के लिए निकली थी। सोमवार को टूंडला स्टेशन पर उतरने के बाद उसका संपर्क नहीं है। मोबाइल बंद जा रहे हैं। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि पुलिस ओमेंद्र के घर पहुंची। वह मिल गया। उसे थाने लाकर पूछताछ की। पहले वह सच बताने के लिए तैयार नहीं था। पुलिस के कड़ाई से पूछताछ करने पर सच बोला। पूछताछ में उसने बताया कि उसने दुपट्टे से गला घोंट कर उनकी हत्या की थी। इसके बाद दोनों के शव फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में एफएच नहर में फेंक दिए। वह वापस घर आ गया। फतेहपुर सीकरी और सिकंदरा थाना पुलिस ने उसकी निशानदेही पर महिला का शव बरामद कर लिया। मगर, बेटे का शव नहीं मिला है। थाना प्रभारी का कहना है कि ओमेंद्र की बात पर पूरी तरह से विश्वास नहीं है। उसे ले जाकर नहर से बेटे के शव की तलाश की जा रही है।

Previous Post

केमिकल कारोबारी हत्याकांड में एक आरोपी से हुई मुठभेड़, दबोचा

Next Post

ज्यादातर अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल वापस चले गए: योगी आदित्यनाथ

Related Posts

मठ को उड़ाने की धमकी देने वाला थानाध्यक्ष न्यू आगरा से मिलने पहुंचा बोला हैप्पी दिवाली, वीडियो वायरल

मठ को उड़ाने की धमकी देने वाला थानाध्यक्ष न्यू आगरा से मिलने पहुंचा बोला हैप्पी दिवाली, वीडियो वायरल

November 8, 2026

आगरा। गोरखनाथ मठ को उड़ाने की धमकी देने वाला बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर थानाध्यक्ष न्यू आगरा को मिठाई देने के...

दिवाली की आतिशबाजी से खराब हुई आगरा की आबोहवा

दिवाली की आतिशबाजी से खराब हुई आगरा की आबोहवा

November 8, 2026

आगरा। दीपावली पर आतिशबाजी का असर आगरा की आबोहवा पर साफ दिखाई दे रहा है। आज रात के ताजा आंकड़े की...

दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा दी

दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा दी

November 7, 2026

आगरा। दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली तक यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलेंगी। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी...

जिम ट्रेनर ने अपनी पत्नी को मृत बताकर दूसरी युवती से धोखे से कोर्ट मैरिज कर ली, मुकदमा

जिम ट्रेनर ने अपनी पत्नी को मृत बताकर दूसरी युवती से धोखे से कोर्ट मैरिज कर ली, मुकदमा

November 7, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र में एक जिम ट्रेनर ने शादीशुदा होते हुए अपनी पत्नी को मृत बता दिया और...

गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

November 6, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में 10 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों को विशेष...

पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा

पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा

November 6, 2026

आगरा। शुक्रवार को नगर निगम के 17वें अधिवेशन की शुरुआत के साथ ही भाजपा और बसपा पार्षदों के बीच ऐसा...

Next Post
ज्यादातर अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल वापस चले गए: योगी आदित्यनाथ

ज्यादातर अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल वापस चले गए: योगी आदित्यनाथ

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पैराशूट न खुलने से पैराजंपिंग करने वाले जवान की मौत

पैराशूट न खुलने से पैराजंपिंग करने वाले जवान की मौत

February 7, 2025
नगर निगम के विशेष सदन में जमकर हुआ हंगामा

नगर निगम के विशेष सदन में जमकर हुआ हंगामा

August 31, 2022
युवती का जीना दुश्वार करने और घर में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले छह आरोपी पकड़े

युवती का जीना दुश्वार करने और घर में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले छह आरोपी पकड़े

December 15, 2022
इनर रिंग टाउनशिप का लेआउट प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में हुआ स्वीकृत

इनर रिंग टाउनशिप का लेआउट प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में हुआ स्वीकृत

October 13, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मठ को उड़ाने की धमकी देने वाला थानाध्यक्ष न्यू आगरा से मिलने पहुंचा बोला हैप्पी दिवाली, वीडियो वायरल
  • दिवाली की आतिशबाजी से खराब हुई आगरा की आबोहवा
  • दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा दी
  • जिम ट्रेनर ने अपनी पत्नी को मृत बताकर दूसरी युवती से धोखे से कोर्ट मैरिज कर ली, मुकदमा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.