• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
युवती का जीना दुश्वार करने और घर में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले छह आरोपी पकड़े

युवती का जीना दुश्वार करने और घर में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले छह आरोपी पकड़े

पुलिस आयुक्त के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा, आरोपियों को पकड़ने के लिए लगाई गई स्पेशल टीमें

December 15, 2022
in Agra, Crime, News

आगरा। मनचले ने एक युवती का जीना दुश्वार कर दिया। युवती उससे परेशान होकर नोएडा चली गई, लेकिन उसने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह रोजाना फोन से उसे धमकी देने लगा कि वह उसके चेहरे पर एसिड फेंकेगा। युवती के घर में घुसकर आरोपी और उसके पांच साथियों ने उसके परिजनों से मारपीट कर तोड़फोड़ भी की। इससे छात्रा तनाव में थी। वह आत्महत्या के लिए जा रही थी। परिजनों ने उसे रोका और पुलिस आयुक्त के सामने आरोपी की शिकायत करने पहुंचे। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर देर रात सभी छह आरोपियों को पकड़ लिया गया।
थाना सदर क्षेत्र में एक युवती अपने परिवार के साथ रहती है। वहीं एक युवक रहता है। युवक ने आयेदिन युवती का पीछा कर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इसके अलावा कई बार उसे रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की। इस पर युवती ने घर से निकलना बंद कर दिया। युवक ने छात्रा का नया मोबाइल फोन नंबर भी हासिल कर लिया और उसे रोजाना परेशान करना शुरू कर दिया। युवक ने धमकी दी कि वह उसके चेहरे पर तेजाब फेंकेगा।
युवक ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर युवती के परिजनों से मारपीट की। युवती तनाव में आ गई। वह आत्महत्या के लिए जा रही थी। माता-पिता ने उसे रोका और उसका मनोबल बढ़ाया। परिवारीजन गुरुवार को पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह के सामने पेश हुए और आरोपी और उसके साथियों की शिकायत की। पुलिस आयुक्त ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुख्य आरोपी अभय जादौन उसके साथी हिमांशु, आलोक, प्रभाकर, शिवम, हर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

Previous Post

चौकी प्रभारी से पुलिस कमिश्नर बोले तुम्हारी चौकी यहीं खुलवा दूं..

Next Post

सावधान: जिनके दस से ऊपर ई- चालान लंबित उन पर होगी कार्रवाई, जमा कराएं

Related Posts

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

July 25, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए कक्षा नौ के दोनों...

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

July 24, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा नौ के दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से...

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

July 24, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को आगरा के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान...

Next Post
सावधान: जिनके दस से ऊपर ई- चालान लंबित उन पर होगी कार्रवाई, जमा कराएं

सावधान: जिनके दस से ऊपर ई- चालान लंबित उन पर होगी कार्रवाई, जमा कराएं

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जनकपुरी में कराए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए बोले नगर आयुक्त

जनकपुरी में कराए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए बोले नगर आयुक्त

September 23, 2024
अब गड्ढों को झट से भर देगी पोर्टेबल रोड रिपेयरिंग मोबाइल मशीन

अब गड्ढों को झट से भर देगी पोर्टेबल रोड रिपेयरिंग मोबाइल मशीन

August 1, 2024
डीसीपी ने की बिल्डर से पूछताछ, सांसद चाहर बोले जाहिद का पुलिस कराए नार्को

डीसीपी ने की बिल्डर से पूछताछ, सांसद चाहर बोले जाहिद का पुलिस कराए नार्को

February 21, 2024
डॉ. सविता त्यागी अध्यक्ष, डॉ. संगीता बनीं एओजीएस की सचिव

डॉ. सविता त्यागी अध्यक्ष, डॉ. संगीता बनीं एओजीएस की सचिव

March 13, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली
  • मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया
  • कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला
  • अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.