• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
माफिया के घर फातिहा पढ़ने वालों को पांच वर्ष के लिए घर भेज दें: आदित्यनाथ

माफिया के घर फातिहा पढ़ने वालों को पांच वर्ष के लिए घर भेज दें: आदित्यनाथ

April 22, 2024
in Agra, Election2024, News, Politics

आगरा। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किरावली में जनसभा की। इसमें उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि श्रीराम और श्रीकृष्ण के अस्तित्व को नकारने वालों को लोकसभा चुनाव में वोट के लिए तरसा दें। माफिया के घर फातिहा पढ़ने वालों को पांच वर्ष के लिए घर भेज दें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फतेहपुर सीकरी लोकसभा के प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में वोट की अपील करने आए थे। भारत माता की जय, वंदे मातरम और गिरिराज जी महाराज की जय के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्बोधन शुरू करते हुए कहा कि यह पूरा क्षेत्र ब्रज भूमि का भाग है। यहां दुनिया कण कण में श्रीकृष्ण के दर्शन करती है। यहां रहना आपका सौभाग्य है।

अयोध्या और काशी के बाद अब ब्रज भूमि के विकास का नंबर आने वाला है। आगरा में आपका अपना एयरपोर्ट बन रहा है। रामनवमी पर राम मन्दिर में भगवान राम का सूर्य तिलक हुआ। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा कहते थे कि क्या प्रमाण हैं कि राम अयोध्या में हुए हैं। मोदी जी के चलते 500 वर्ष बाद अयोध्या में राम मन्दिर बना। सूर्याभिषेक के समय मोदी जी अयोध्या में नहीं थे, लेकिन उनका मन वहीं था।

मुख्यमंत्री ने कहा, जो अपनी विरासत का सम्मान करेगा, उसे दुनिया में सम्मान मिलेगा। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया। सम्मान के साथ विकास के काम सरकार ने कराए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान 1947 में बड़े दम्भ के साथ अलग हुआ था। भारत में आज 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा है और पाकिस्तान में 23 करोड़ लोग भूखे मर रहे हैं।

योगी ने कहा, सपा-बसपा के लोग गरीबों के हक पर डाका डालते थे। जनधन खाते नहीं खुलने देते थे। सुविधा, सुरक्षा सबको, लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं। उन्होंने कहा कि किसानों को मिल रही सुविधाओं के पीछे मोदी जी का नेतृत्व है। इसे किसानों तक पहुंचाने का काम राजकुमार चाहर करते हैं। आपके लिए गौरव की बात है कि आपका सांसद पूरे देश के किसानों के लिए काम कर रहे हैं।

Previous Post

सत्तर साल में दलितों को पीछे रखने वाले को इस बार नहीं देना है एक भी वोट: बेबी रानी मौर्य

Next Post

पोस्टमार्टम गृह में एक बार फिर शव को उठाने को लेकर वसूली का मामला सामने आया

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
पोस्टमार्टम गृह में एक बार फिर शव को उठाने को लेकर वसूली का मामला सामने आया

पोस्टमार्टम गृह में एक बार फिर शव को उठाने को लेकर वसूली का मामला सामने आया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

रकाबगंज में बुलडोजर से हटाया गया अतिक्रमण

रकाबगंज में बुलडोजर से हटाया गया अतिक्रमण

May 31, 2022
अधिवक्ता की जमानत हुई खारिज

अधिवक्ता की जमानत हुई खारिज

February 9, 2023
कैंसर के इलाज में बड़ा हथियार साबित हो रही रोबोटिक सर्जरी

कैंसर के इलाज में बड़ा हथियार साबित हो रही रोबोटिक सर्जरी

February 21, 2024
गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देने पर हुआ हंगामा

गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देने पर हुआ हंगामा

December 28, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.