आगरा। आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोप है कि एक युवक ने पहले युवती को भरोसे में लेकर खेत पर बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने अपने साथियों को भी मौके पर बुला लिया, जहां युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है।
घटना के बाद पीड़िता का रोते-बिलखते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में युवती खुद के साथ हुई घटना की जानकारी देती दिखाई दे रही है। वहीं, वीडियो में तीन युवक भी कथित तौर पर घटना को स्वीकार करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।










